Haridwar Accident: सड़क हादसे का वीडियो वायरल! हवा में लहराती दिखी गाड़ी
Haridwar Accident: हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में सहारनपुर से कर्णप्रयाग मजदूरी करने जा रहे मजदूरों की यूटिलिटी पलट गई। इसमें सवार सभी 13 मजदूर घायल हो गए। यह हादसा 9 जून की रात को हुआ था। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कितना खौफनाक एक्सीडेंट हुआ था।
दो मजदूरों की हुई मौत (Haridwar Accident)
यूटिलिटी (utility van accident haridwar) के पलटने की सूचना मिलने पर तत्काल ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने सभी को उपचार के लिए एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया था। इस हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिनकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: Dehradun: अलग-अलग जगह किशोरी के साथ हुआ दुष्कर्म! युवक गिरफ्तार
मजदूरी करने जा रहे थे मजदूर
9 जून की रात को सहारनपुर के रामपुर के रहने वाले 13 मजदूर यूटिलिटी में सवार होकर मजदूरी करने के लिए चमोली जिले के कर्णप्रयाग जा रहे थे। उनकी यूटिलिटी भूमानंद हॉस्पिटल के पास पहुंची और अचानक से वाहन अनियंत्रित हो गया। यूटिलिटी लहराते हुए हाईवे पर पलट गई। हादसे की सूचना ज्वालापुर पुलिस को दी गई जिस पर तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य करते हुए सभी घायल मजदूरों को अस्पताल भिजवाया।
11 मजदूरों का इलाज जारी (Haridwar Accident Viral Video)
यूटिलिटी (haridwar latest news) में कुल मिलाकर 13 मजदूर सवार थे। इनमें से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई है। 11 मजदूरों का इलाज फिलहाल चल रहा है। पुलिस द्वारा दुर्घटना का कारण जाँचा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Dehradun Covid Cases: तेजी से बढ़ रहें कोरोना संक्रमण के मामले
पुलिस ने क्या कहा?
जानकारी देते हुए हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली (haridwar police) प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया-हरिद्वार के भूमानंद अस्पताल के पास 9 जून की रात को मजदूरों से भरी यूटिलिटी पलटने की सूचना हमें मिली थी। इसके बाद हम तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए पास में ही स्थित भूमानंद हॉस्पिटल में एंबुलेंस के माध्यम से भिजवाया था। यूटिलिटी में 13 मजदूर सवार थे सभी घायल हो गए थे और इनमें से दो की अस्पताल में ही मौत हो गई।