Haridwar में दिन प्रतिदिन बढ़ रही झुग्गी-झोपड़ी और नशेड़ी, प्रशासन मौन
Haridwar: हरिद्वार स्तिथ पंतद्वीप मैदान और गंगा घाटों के किनारे हो रहे अतिक्रमण व भिक्षुओं की बढ़ती जनसंख्या पर प्रशासन मौन हैं। इस बात को संस्कृत छात्र पं कपिल शर्मा जौनसारी ने उठाया है। पंतद्वीप मैदान में दिन प्रतिदिन बढ़ रही झुग्गी झोपड़ी एव गंगा घाटों के किनारे दिन प्रतिदिन भिक्षुओं की जनसँख्या बढ़ती जा रही है। जिसके कारण आसपास में रहने वाले लोगों की समस्या बनी हुई है।

आपस में लड़ते है भिक्षुक (Haridwar)
आए दिन भिक्षुक आपस में नशा करने के कारण लड़ाई झगड़ा करते रहते है। हर दिन नए लोग नजर आ रहे है। कई लोगों पर ना तो आधार कार्ड है ना ही इनकी कुछ पहचान है। जिसके कारण आसपास में रहने वाले लोगों व स्कूल आने जाने वाले बच्चो को डर सता रहा है।
प्रशासन को इस विषय पर संज्ञान लेना चाहिए (Haridwar News)
यदि देखा जाएँ तो मुख्य रूप से इसमें भिक्षुक कम व नशा करने व बेचने वाले ज्यादा है। जिसके कारण इनकी जनसँख्या बढ़ती जा रही है। पं कपिल शर्मा जौनसारी का कहना है की प्रशासन को इस विषय पर संज्ञान लेना चाहिए। इन्हे यहाँ से हटा देना चाहिए, नशे करने वाले लोग कभी भी किसी प्रकार की घटना को अंजाम दे सकते है।
इनके द्वारा गंगा घाटों व सड़क किनारे अवैध रूप से बनाई गई झुग्गी झोपड़ी में नाबालिक बच्चों को नशीले पदार्थो का सेवन कराया जाता है। आसपास में हो रहे अतिक्रमण पर भी शासन प्रशासन को सख्त कार्यवाही करने की आवश्यकता है।
शहर में बढ़ता क्राइम
सिडकुल थाना क्षेत्र से एक किशोरी के लापता होने की खबर सामने आई है। इस मामले में परिजनों ने एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाया है। युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा। इसके अलावा (Haridwar Crime) आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर दिया जाएगा।
थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को जानकारी दी कि उसकी 16 साल की बेटी लापता हो गई है। पिता ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता है। बेटी के लापता होने के बाद आसपास तलाशी की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। पिता ने अमन नामक युवक पर आरोप लगाया है। अमन शाहजहांपुर यूपी का रहने वाला है। किशोरी के पिता के अनुसार अमन उनकी बेटी को भला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी को जल्द ही ढूंढ लिया जाएगा।