Haridwar: “सम्पत्ति” का मोह बना पिता से बड़ा! बेरहमी की हदे पार
Haridwar: हरिद्वार जिले के बहादराबाद क्षेत्र में एयरफोर्स के रिटायरकर्मी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि मृतक का बेटा निकला। बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पिता की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। दो दिन पहले एयरफोर्स के रिटायर कर्मी की गोली मारकर हत्या हुई थी।
क्या है पूरा मामला? (Haridwar)
दरअसल, 2 दिन पहले शादी समारोह में जा रहे एयरफोर्स के रिटायर कर्मी की गोली मारकर हत्या की गई थी। उस दौरान उनके साथ उनका बेटा भी मौजूद था। लेकिन, हत्यारे ने उसके साथ कुछ भी नहीं किया। बेटे ने पुलिस को बताया कि वह लोग शादी समारोह में जा रहे थे जब एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे लिफ्ट मांगी। पिता ने अज्ञात व्यक्ति को लिफ्ट दी और उसी ने उसके पिता पर गोली चला दी। जल्दबाजी में बेटे ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए तो अज्ञात आरोपी भाग निकला। इसके बाद उसने परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: Umeed Portal: वक्फ सम्पत्ति मामला! उम्मीद पर खरा नहीं उतरा “उम्मीद पोर्टल”
इलाज के दौरान रिटायर एयरफोर्स (Haridwar Latest News) कर्मी की मौत हो गई। जब मृतक के बेटे ने पुलिस को जानकारी दी तो उन्हें कुछ गड़बड़ महसूस हुई। जब पुलिस ने मृतक के बेटे यशपाल से सख्ती से पूछताछ की तब वह टूट गया और सब सच बता दिया।
संपत्ति को लेकर रची साजिश
पूछताछ में उत्तराखंड पुलिस ने सोमवार को बीते समय तीन अन्य को गिरफ्तार कर लिया। हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया की पिता की करोड़ों की संपत्ति अपने नाम करवाने (haridwar crime) के लिए बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पिता की हत्या की साजिश रची। आरोपी बेटे का नाम यशपाल सिंह उम्र 22 है। उसने अपने दो दोस्त ललित और शेखर के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। उसने उन्हें 30 लाख रुपए सुपारी देने का लालच दिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी बेटा अपने दोस्त की शादी के बारे में कोई साफ जानकारी नहीं दे पाया। जिससे उन्हें उसे पर शक हुआ और बार-बार बयान बदलते रहा।
यह भी पढ़ें: Haldwani News: छावनी में बदला बनभूलपुरा! SC के फैसले का इंतजार
बेटे का था गलत चाल चलन (Haridwar News)
पूछताछ के दौरान यशपाल ने खुद बताया कि उसके पिता उसको डांटे रहते थे। अन्य से पूछताछ हुई तो पता चला कि यशपाल की आदतें सही नहीं थी। जिसकी वजह से उसके पिता अपनी पूरी संपत्ति उसके नाम न करने की बात कहते थे। उसने इस बात से नाराज होकर अपने पिता को ही रास्ते से हटाने का फैसला लिया।

