Haripur Kalan में कूड़े की समस्या: पंचायत-सीएम फेल,पीएम से करनी पड़ी शिकायत
Haripur Kalan: हरिपुर कलां में स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ाती हुई एक तस्वीर सामने आई है। क्षेत्र में घर से कूड़ा उठाने के लिए कूड़ा गाड़ी की व्यवस्था होने पर भी कई स्थानों में खुले में कूड़ा इकट्ठा हो रखा है। प्राथमिक विद्यालय के करीब बीते कई वर्षों से कूड़े का छोटा पहाड़ क्षेत्र की छवि धूमिल कर रहा है।
मांस खाने को मजबूर गौ माता (Haripur Kalan)
कूड़े के पास गौ माता और गोवंश कूड़ा कचरा खाते हुए भी कई बार देखे गए हैं। हालात तब खराब हुए जब कूड़े में मांस के बाद बची हड्डियां गौ माता खाते हुए देखी गई थी। आशा है कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अमित सेमवाल की ओर से अब लिखित पत्र में अवगत करने के बाद, शीघ्र ही उक्त स्थान पर सफाई करवाते हुए कूड़ेदान रख दिया जाएगा।
यह भी पढ़े: Haridwar News: हॉकी के मैच के दौरान हुआ हादसा, खिलाड़ी हुई घायल
प्राथमिक विद्यालय के पास कूड़ा हुआ इकट्ठा
प्राथमिक विद्यालय (Haripur Kalan) के पास कई वर्षों से कूड़े का छोटा पहाड़ बना हुआ है। यह बेहद शर्मनाक बात है कि प्राथमिक विद्यालय के पास कूड़ा इकट्ठा हो रखा है। पहले प्राथमिक विद्यालय में कुछ बच्चे भी पढ़ा करते थे। उसे दौरान भी वहां यह कूड़ा मौजूद था जो उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक था। वर्तमान में भी स्थिति सामान्य है और विद्यालय में अभी भी बच्चे पढ़ने जाते हैं।
स्वास्तिक संकल्प ट्रस्ट के अध्यक्ष ने की शिकायत
स्वास्तिक संकल्प ट्रस्ट के अध्यक्ष चेतन चौबे ने इस समस्या के समाधान को लेकर उत्तराखंड सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की थी। लेकिन, इसका निवारण न होने पर अब उन्होंने दोबारा प्रधानमंत्री कार्यालय में इसकी ऑनलाइन शिकायत दर्ज की है। परिणाम स्वरुप ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अमित सेमवाल की ओर से उन्हें अब लिखित पत्र में अवगत कराया गया कि शीघ्र ही उक्त स्थान पर सफाई करवाते हुए कूड़ेदान रख दिया जाएगा।
ट्रस्ट अध्यक्ष ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
स्वास्तिक संकल्प ट्रस्ट अध्यक्ष चेतन चौबे ने आज स्वच्छ भारत अभियान के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया है। इसका उद्देश्य स्थानीय जनता को जागरूक करना है। यह बेहद शर्मनाक बात है की जनता रोजाना उसे रास्ते से गुजरती है पर इस समस्या को अनदेखा कर रही थी।