हेल्थ

Healthy Vitamins: इन विटामिन्स की ज्यादा मात्रा शरीर के लिए हानिकारक

Healthy Vitamins: शरीर को तंदुरुस्त और स्वस्थ बनाए रखने के लिए हर तरह के विटामिन जरूरी होते हैं। जिन्हें हम अपनी डाइट से पूरा करते हैं। कई लोग सप्लीमेंट्स के तहत भी इन्हें लेते हैं। आज इस आर्टिकल में पड़ेंगे विटामिन के बारे में और जानेंगे कि कैसे हमारे शरीर के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। और कुछ ऐसे जरूरी विटामिन जिनके ओवरडोज होने से भी शरीर को भारी नुकसान हो सकता है।

महिलाओं को चाहिए ज्यादा मात्रा में विटामिन (Healthy Vitamins)

स्टडी के अनुसार विटामिन को वॉटर सॉल्युबल या फैट सॉल्युबल की कैटेगरी में बांटा गया है। पुरुष जिनकी उम्र 50 से 70 साल की है उन्हें हर दिन हजार मिलीग्राम विटामिन की जरूरत होती है। लेकिन, इसी उम्र की महिलाओं को रोजाना 1,200 मिलीग्राम विटामिन की जरूरत होती है।

यह पांच विटामिन सबसे जरूरी

आयरन

आयरन शरीर और इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए बहुत जरूरी है। यह एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। सबसे ज्यादा आयरन मछली, ओयस्टर, डालें, बींस और काजू से मिलता है। लेकिन इसके ओवरडोज से कब्ज की समस्या हो सकती है और कई अंगों के डैमेज होने का खतरा भी बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें: Rishikesh News: फास्ट फूड के कारण कैंसर का बढ़ता खतरा! हो जाएं सावधान

जिंक (healthy vitamins list)

जिंक शेयर के इम्यून सिस्टम के लिए बहुत जरूरी है और कई सारे एंजाइम्स का अहम हिस्सा भी माना जाता है। दूध, बेक्ड बींस और काबुली चना इसके प्रमुख स्रोत होते हैं। अगर शरीर में जिंक कहीं ज्यादा मात्रा होगी तो कॉपर की कमी हो सकती है।

विटामिन ए

विटामिन ए हेल्दी स्किन, आंखों और म्यूकस मेंब्रेन के लिए बहुत जरूरी होता है। गाजर, कद्दू, पलक, शकरकंद और कोड रिवर तेल विटामिन ए के अच्छे स्रोत माने जाते हैं। इसकी ज्यादा मात्रा स्किन और हड्डियों के लिए नुकसानदायक होती है।

विटामिन सी (Healthy Vitamins)

विटामिन सी हेल्दी लिगामेंट, टेंडन, हड्डियों और कनेक्टिव टिशूज के लिए बहुत जरूरी होता है। साथ ही विटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट की तरह भी काम करता है। संतरा, ग्रेपफ्रूट और स्ट्रॉबेरी जैसे फलों और ब्रोकली व टमाटर जैसी सब्जियों में भरपूर विटामिन सी की मात्रा होती है। विटामिन सी की ज्यादा मात्रा होने के कारण किडनी स्टोन का खतरा हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Oneplus 15: वनप्लस के इस फोन पर मिल रहा 42,000 तक का डिस्काउंट

कैल्शियम

हार्टबीट को सामान्य बनाए रखना, नसों और मसल्स के सामान्य फंक्शंस के लिए कैल्शियम (calcium benefits) जरूरी होता है। हड्डियों के लिए कैल्शियम बिल्डिंग ब्लॉक्स की तरह काम करता है। दूध, डेयरी प्रोडक्ट्स। ब्रोकली जैसे सब्जी इसके अच्छे स्रोत है। लेकिन ज्यादा कैल्शियम के कारण किडनी सही से काम नहीं कर पाती और कई सारे मिनरल्स को अब्जॉर्ब करने में परेशानी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media