देश

Himachal News: इंसान की टांग मुंह में दबाकर घूमता हुआ दिखाई दिया कुत्ता

Himachal News: हिमाचल प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मंगलवार की सुबह एक कुत्ता इंसान की टांग की तरह दिखने वाली कुछ चीज मुंह में दबाकर घूमता हुआ दिखाई दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अचानक से हड़कंप मच गया। यह कुत्ता अटल इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाणा के परिसर में घूमता हुआ दिखाई दिया।

दहशत में आए लोग (Himachal News)

इस घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत दहशत में आ गए। जैसे ही लोगों ने कुत्ते को देखा सब डर गए। लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वीडियो वायरल होते ही अस्पताल प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें: Nainital News: नाबालिक दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने निर्णय सुरक्षित रखा

जांच समिति हुई गठित

मामला सामने आने के बाद अस्पताल के एमएस डॉक्टर सुधीर शर्मा ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने इस पूरे मामले में संज्ञान लिया है और गंभीरता से देखा। इस घटना की तथ्यात्मक जांच के लिए एक फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित हुई है। जिसमें नर्सिंग अधीक्षक बायोमेडिकल वेस्ट के नोडल अधिकारी और अन्य शामिल है। जाँच समिति मामले की पूरी जांच कर तथ्यों का पता लगाएगी और जिम्मेदारी तय करेगी।

सुपरवाइजर से मांगा जवाब (Himachal News Today)

अस्पताल के एमएस के अनुसार इस पूरे मामले में अस्पताल प्रशासन ने सफाई के सुपरवाइजर से जवाब मांगा है। जिसमें पूछा गया है कि इंसानी टांग अस्पताल में की गई एंप्यूटेशन के बाद मेडिकल वेस्ट में रखी गई थी या फिर किसी अन्य वजह से रखी गई थी। जहां पर अंग रखे रहते हैं वहां का दरवाजा सही से बंद किया गया था या नहीं।

यह भी पढ़ें: Rishikesh News: खांड गांव नंबर-दो में गुलदार की दहशत! कुत्ते को बनाया निवाला

कमरे की जिम्मेदारी की जांच

अस्पताल के एमएस ने बताया है कि इस बात की भी जानकारी ली जा रही है कि इस कमरे की जिम्मेदारी किसी कर्मचारी के पास थी और किसी कर्मचारी के पास इसे ठिकाने लगाने की जिम्मेदारी थी। फिलहाल अस्पताल प्रबंधन इसकी जांच कर रहा है और जांच के बाद ही लापरवाह स्टाफ के नाम सामने आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media