दुनिया

India Art and Culture: भारत की पेंटिंग्स पर America क्यों फिदा हैं?

India Art and Culture: भारतीय संस्कृति, परंपराएं और कल का अपना एक अनोखा आकर्षण है। जिस वजह से अमेरिका जैसे विकसित देशों में भी भारतीय पेंटिंग्स को लेकर लोगों में खास दीवाने की देखने को मिलती है। वहां के लोग न सिर्फ इन पेंटिंग्स (Famous Indian Folk Arts Loved Globally) को खरीदते हैं बल्कि अपने घर और ऑफिस की दीवारों पर इन्हें सजाना भी पसंद करते हैं।

भारतीय संस्कृति का अद्भुत प्रदर्शन (India Art and Culture)

भारत की पेंटिंग्स में न सिर्फ रंगों का जादू होता है बल्कि इनमें हजारों साल पुराना इतिहास, पौराणिक कथाएं, धार्मिक भावनाएं और जीवन का गहरा अर्थ भी होता है। यह सभी चीज अमेरिकी आर्ट कलेक्टर्स को भावनात्मक रूप से जोड़ती है।

हैंडीक्राफ्ट की कला

देश की पारंपरिक पेंटिंग्स जैसे मधुबनी, कलमकारी, वारली और फाड़ पेंटिंग्स आज भी हस्त निर्मित होती है। इन पेंटिंग्स में डिटेलिंग और परंपराएं दिखती है। इस तरह की खूबियां वेस्टर्न आर्ट में बहुत कम देखने को मिलती है। यही यूनीकनेस अमेरिका के लोगों को काफी आकर्षित करती है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Temples: देवलसारी मंदिर! जब ग्रामीण को मिले थे भगवान शिव!

रंगों की विविधता और सौंदर्य (India Art and Culture Craze)

भारतीय पेंटिंग्स में रंगों का ऐसा तालमेल देखने को मिलता है जो सकारात्मक और ऊर्जा से भर देता है। अमेरिका के लोग इन कलाकृतियों को अपने घर में रखने से सकारात्मक वाइब और एसथेटिक डेकोर दोनों का ही अनुभव करते हैं।

अमेरिका में कौन सी पेंटिंग्स हैं फेवरेट? (India Art and Culture)

मधुबनी पेंटिंग

बिहार की मधुबनी पेंटिंग अपनी ज्योमैट्रिकल डिजाइन और पौराणिक कथाओं के लिए जानी जाती है। अमेरिका के कई आर्ट गैलरीज में मधुबनी पेंटिंग्स को जगह दी गई है।

उत्तराखंड की ऐपण पेंटिंग

उत्तराखंड की पारंपरिक ऐपण पेंटिंग अमेरिका जैसे देशों में भी पहचान बना रही है। इसकी सफेद मिट्टी से बनी ज्योमैट्रिकल डिजाइन, लाल गेरू का बैकग्राउंड होता है। जो विदेशी लोगों को बहुत ज्यादा (Indian Folk Art in America) आकर्षित करता है। अमेरिका के लोग इसे स्पिरिचुअल और सीमेट्रिकल आर्ट की तरह देखते हैं और घर में पॉजिटिविटी लाने के लिए अपने वॉल आर्ट या मेडिटेशन रूम में लगाना पसंद करते हैं।

राजस्थानी मिनिएचर पेंटिंग

राजस्थान के मिनिएचर पेंटिंग में राजा और रानी और युद्ध और प्रेम कथाओं का जीवंत चित्रण होता है। राजस्थानी मिनिएचर आर्ट को अमेरिका के क्लासिक आर्ट लवर बहुत ज्यादा पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें:

वारली पेंटिंग्स

महाराष्ट्र की आदिवासी जनजातियों की वारली (Madhubani, Warli, Aipan Paintings in USA) पेंटिंग में सिंपल आकृतियां बनी होती है। इनका सांस्कृतिक और जीवन शैली से जुड़ा संदेश गहरा होता है। अमेरिका के लोग इन्हें मॉडर्न वॉल आर्ट की तरह अपनाते हैं।

तंजावुर पेंटिंग

साउथ इंडिया की यह गोल्ड फॉयल वर्क वाली पेंटिंग्स रिचनेस और धार्मिक (Handmade Indian Paintings for Home Decor) भावनाओं के लिए पहचानी जाती है। इन्हें खरीदने के लिए अमेरिका में लोगों में उत्साह देखने को मिलता है।

कालीघाट पेंटिंग

कोलकाता किए पेंटिंग्स धार्मिक और सामाजिक विषय पर आधारित होती है। इनमें एक खास किस्म की आधुनिकता देखने को मिलती है जो वेस्टर्न लोगों को खूब पसंद आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *