देश

Indian Army: जय हिन्द की सेना! भारतीय सेना ने सात आतंकवादी मार गिराए

Indian Army: भारतीय सेना ने आज दावा किया कि जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चटरु के जंगल में करीब एक साल लंबे ऑपरेशन के दौरान सभी सात आतंकवादियों को मार दिया गया है। आतंकवादियों का यह ग्रुप पहाड़ी इलाके में सुरक्षाबलों से बच रहा था।

जंग का मैदान बना था पहाड़ी इलाका (Indian Army)

पहाड़ी इलाकों में छुपा आतंकवादियों का यह ग्रुप लगातार सुरक्षाबलों से बच रहा था। हाल ही में यह इलाका आतंकवादियों और सेना के बीच जंग का मैदान भी बन गया था। सुरक्षा एजेंसियों ने मजबूत इंटेलिजेंस नेटवर्क की मदद से कई जगहों पर संपर्क किया। और इसके बाद आखिरकार सभी सात आतंकवादी मार गिराए।

यह भी पढ़ें: CM Dhami: सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सीएम धामी

सिविल और मिलिट्री इंटेलिजेंस मिशन

सेना ने जानकारी दी है कि यह ऑपरेशन सिविल और मिलिट्री इंटेलीजेंस एजेंसियों (jammu kashmir news) ने इकट्ठा होकर पूरा किया। इंटेलिजेंस के आधार पर यह जॉइंट ऑपरेशन 326 दिनों तक चला। सेना ने आगे जानकारी दी कि ऑपरेशन के दौरान मॉडर्न टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया। जिसमें एफपीवी ड्रोन, सैटलाइट इमेजरी, यूएवी और मॉडर्न कम्युनिकेशन सिस्टम भी शामिल थे।

हिम्मत और बहादुरी के सामने कोई नहीं टिका (Indian Army News)

भारतीय सेना ने आगे जानकारी दी की- ” हमारी सेना की लगातार कोशिश और इरादे जिसका नतीजा सैफुल्लाह और उसके साथियों का खात्मा होना है। यह स्पष्ट तौर पर साबित करता है कि हमारे वर्दी धारी जवानों और इंटेलिजेंस एजेंसियों के इरादे पक्के हैं। हमारी सेना के पक्के इरादे, हिम्मत और बहादुरी के सामने कुछ भी दिख नहीं टिका। “

टॉप आतंकवादी को मार गिराया

रविवार के दिन किश्तवाड़ के पास एयरपोर्ट इलाके में सुरक्षाबलों ने टॉप आतंकवादी कमांडर सैफुल्लाह और उसके दो साथियों को मार दिया। इससे पहले भी 4 फरवरी को किश्तवाड़ जिले के चटरु के इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें एक आतंकवादी मारा गया था।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: दर्दनाक हादसे में ट्रक चालक की मौके पर हुई मौत

भारतीय सेना का जवान शहीद (Indian Army Jammu Kashmir)

आतंकवादी और सेना के संघर्ष के बीच जनवरी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया था। 18 जनवरी के बाद ऐसा चौथी बार हुआ था जब सुरक्षाबलों ने इलाके में आतंकवादियों से संघर्ष किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media