स्पोर्ट्स

IPL 2025: इस अनसोल्ड खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस बनाएगी अपना हिस्सा

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने मजबूत टीम बनाई है। इसी बीच मुंबई के स्क्वाड में शामिल अफगानिस्तान के स्पिनर अल्लाह गजनफर (allah ghazanfar) चोटिल हो गए हैं। बड़ी खबर है कि गजनफर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के साथ-साथ आईपीएल 2025 से भी बाहर हो गए हैं। अब मुंबई इंडियंस (mumbai indians squad 2025) को नए स्पिनर की तलाश है। ऐसा स्पिनर जो अपकमिंग सीजन में स्पिन डिपार्टमेंट को मजबूती दे सकें। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंग्लैंड के अनुभवी स्पिनर आदिल रशीद मुंबई इंडियंस (mumbai indians player list)की जरूरत को पूरा कर सकते हैं। 

अल्लाह गजनफर 4.8 करोड़ में बने थे मुंबई इंडियंस का हिस्सा (IPL 2025)

आईपीएल 2025 मेगा एक्शन से मुंबई इंडियंस ने अफगानिस्तान के 18 साल के युवा स्पिनर अल्लाह गजनफर को 4.8 करोड रुपए में खरीदा था। मुंबई इंडियंस के लिए वह बेहतरीन स्पिनर साबित हो सकते थे। लेकिन, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसकी पुष्टि कर दी है कि गजनफर को मैदान में फिर से लौटने में 4 महीने का वक्त (ipl 2025 schedule date) लगेगा। इस वजह से वह 21 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। 

अनसोल्ड खिलाड़ी बने मुंबई इंडियंस का हिस्सा (IPL 2025 Match Schedule)

आईपीएल 2025 के मेगा एक्शन में आदिल रशीद (Adil Rashid) अनसोल्ड रहे थे। लेकिन, अंदाजा लगाया जा रहा है कि मुंबई इंडियंस की टीम उन्हें अपने साथ शामिल कर सकती है। फिलहाल रशीद भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज में कमाल की गेंदबाजी का प्रदर्शन कर रहे हैं। 

तीसरे वनडे मैच में झटके 4 विकेट (ind vs eng live)

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड तीसरे वनडे मैच (ind vs eng) में राशिद ने 10 ओवर में 64 रन देकर चार विकेट झटक लिए थे। उनके विकेट में शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या को अपना शिकार बनाया था। फिलहाल, मुख्य बात यह है कि आईपीएल 2025 में मुंबई की टीम उन्हें अपनी टीम में शामिल करती है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *