Jaspur News: तरामपुर क्षेत्र में सफारी के लिए नए प्रवेश द्वार का उद्घाटन हुआ
Jaspur News: रामनगर के तराई पश्चिम वन प्रभाग के अंतर्गत फाटो पर्यटन जोन में एक बड़ा बदलाव हुआ है। पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। दरअसल, पतरामपुर क्षेत्र में सफारी के लिए नए प्रवेश द्वार का उद्घाटन हुआ है। जिसके लिए उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल पहुंचे थे। वन मंत्री ने फीता काटकर गेट का शुभारंभ किया है। इसके अलावा सफारी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
सरकार इको-टूरिज्म को करेगी मजबूत (Jaspur News)
इस कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट, पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंगल, विधायक आदेश चौहान और भाजपा कार्यकर्ता ऑन वनप्रभाग के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि राज्य सरकार इको टूरिज्म की संभावनाओं को मजबूत करने के लिए नए-नए तरीके खोज रही है। राज्य में इको टूरिज्म के माध्यम से लगभग 2 लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो सकता है। फाटोजोन में शुरू हुई सफारी की शुरुआत इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। आज का दिन जसपुर के लिए एक ऐतिहासिक दिन है।
यह भी पढ़ें: Roorkee News: आखिर कैसे डूबा IIT रुड़की का छात्र आशुतोष शुक्ला?
सफारी संचालन से रोजगार
वन मंत्री ने यह भी कहा कि सफारी संचालन (jaspur news today) से स्थानीय युवाओं को गाइड, वाहन चालक, होटल व्यवसाय और दुकानों के माध्यम से रोजगार के अवसर जरूर मिलेंगे। साथ ही यह पूरा क्षेत्र जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से नजदीक है। जिससे देश-विदेश के लोग भी यहां पर आएंगे। इसके अलावा दुबई के तर्ज पर रिवर सफारी और बर्ड वाचिंग के सब भावनाओं पर भी विचार हो रहा है। दुबई में मौजूद रिवर सफारी मॉडल के तर्ज पर उत्तराखंड में भी ऐसे ही योजना विकसित की जाएगी।
यह भी पढ़ें: India vs Ned Live: भारत ने नीदरलैंड को बुरी तरह हराया! आज का खेल रहा रोमांचक
2000 से अधिक पदों पर नियुक्ति (Jaspur Latest News)
उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि वन विभाग में 2000 से ज्यादा पदों पर नियुक्तियां की गई है। जिसमे फॉरेस्ट गार्ड, दरोगा और रेंजर पद भी शामिल है। इससे वन प्रबंधन और संरक्षण कार्यो को और भी ज्यादा मजबूती मिलेगी। फाटो टाइगर सफारी के नए गेट के शुभारंभ से पूरे इलाके में पर्यटन और रोजगार की नई संभावनाएं खुलने की भी उम्मीद जताई जा रही है।

