Karnataka Social Media Ban: बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन का ऐलान
Karnataka Social Media Ban: कर्नाटक में सरकार 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग पर पूरी तरह से बैन लगाने जा रही है। यह घोषणा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने बजट भाषण के दौरान की है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि बच्चों की मानसिक सेहत, सीखने की क्षमता और डिजिटल लत को देखते हुए यह कड़ा नियम जरूरी हो गया हैं।
बच्चों के लिए दिक्कत बना सोशल मीडिया (Karnataka Social Media Ban)
कर्नाटक सरकार का कहना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अनियंत्रित स्क्रीन टाइम बच्चों की ध्यान क्षमता, सुरक्षा और बच्चों के व्यवहार पर गंभीर असर डालता है। इस नए नियम का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया के जोखिम से भरे और अनुचित प्रभावों से दूर रहे।
यह भी पढ़ें: Amit Shah Haridwar: अमित शाह के हरिद्वार दौरे को लेकर बैरागी कैंप में हलचल
कर्नाटक मुख्यमंत्री ने किया ऐलान
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बजट भाषण के (karnataka news) दौरान कहां है की बच्चों में मोबाइल फोन के बढ़ते इस्तेमाल के साइड इफेक्ट को कम करने के लिए सरकार कर्नाटक में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाएगा। इसके अलावा उनकी कुलपति के साथ एक मीटिंग हुई थी। जिसमें उन्होंने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए मोबाइल फोन पर बैन लगाने पर उनकी राय मांगी थी। इससे पहले भी हेल्थ मिनिस्टर दिनेश गुंडू राव और अन्य ने भी इसी तरह की बात कही थी। इन सब के बाद मुख्यमंत्री द्वारा यह ऐलान किया गया है।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: राज्य के इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान
आंध्र प्रदेश में भी तैयारी शुरू (Karnataka Social Media Ban News)
सोशल मीडिया की वजह से बच्चों को लगने वाली गलत आदतें, उपयोग और डिजिटल हनी को लेकर आंध्र प्रदेश सरकार भी बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्रयोग पर बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रही है। राज्य के मंत्री नारा लोकेश ने कहा था कि सोशल मीडिया पर भरोसा टूटता जा रहा है और बच्चे निरंतर प्रयोग में फिसलते जा रहे हैं। इसकी वजह से सरकार कानूनी विकल्पों का अध्ययन करने का निर्णय लिया है।

