उत्तराखंड

Kedarnath Landslide: केदारनाथ मार्ग पर हुई लैंडस्लाइड, दो लोगों की हुई मौत

Kedarnath Landslide: गौरीकुंड केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी में पांच यात्री खाई में गिर गए हैं। इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई है। तीन यात्री घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल इनका रेस्क्यू किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहाड़ी से भारी मलबा गिरने की वजह से सभी यात्री चपेट में आ गए।

केदारनाथ मार्ग पर हुई लैंडस्लाइड (Kedarnath Landslide)

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भूस्खलन के कारण यात्री चपेट में आ गए। खाई में गिरने से दो यात्रियों की मौत हो गई है। उत्तराखंड में कुछ दिनों से लगातार प्री-मानसून की बारिश हो रही है। जिस वजह से चारधाम यात्रा मार्ग भी लैंडस्लाइड जैसी दुर्घटनाओं से बाधित हो रहा है। पहाड़ों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें: Nainital: पर्यटक ने की हद पार किया घुघूती पक्षी का शिकार

जारी किया था पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र (uttarakhand weather forecast) की तरफ से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी तेज गर्जन और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना बताई गई है। 23 जून तक उत्तराखंड में मौसम ऐसा ही रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: Rishikesh Crime: नाबालिग निकली 8 महीने प्रेगनेंट! पुलिस के भी उड़े होश

केदारनाथ में हुआ था हेलीकॉप्टर क्रैश (Kedarnath Landslide News)

15 जून 2025 को केदारनाथ मार्ग पर स्थित गौरी माई खर्क में हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। इस हादसे में पायलट समेत सात लोगों की दर्दनाक मौत हुई थी। अब एक बात सामने आई है। जिसे सुनकर सब कह रहे हैं जाको राखे साइयां मार सके ना कोई। दरअसल कालई गांव निवासी देवराज सिंह नेगी 15 जून को केदारनाथ से आर्यन कंपनी के इसी हेलीकॉप्टर से अपने घर के लिए रवाना होने वाले थे जो क्रैश हो गया था। लेकिन, उन्हें हेलीकॉप्टर कंपनी के ही एक कर्मचारी ने यह कहकर रोक दिया कि तुम्हें दूसरी शटल से भेज देंगे। कुछ देर बाद जब देवराज को पता लगा कि हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया तो वह बुरी तरह से कांपने लगे। देवराज ने कहा कि हेलीकर्मी मेरे लिए देवदूत बनकर आया अन्यथा कुछ भी हो सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *