देहरादून

Khalanga Forest: खलंगा के जंगल पर किसकी नजर? VIP के कब्जे की खबर

Khalanga Forest: एक बार फिर से देहरादून का खलंगा जंगल सुर्खियों में आ गया है। दरअसल इस बार मामला खलंगा रिजर्व फॉरेस्ट में घेरबाड़ से जुड़ा हुआ है। जहां तकरीबन 40 बीघा जंगल पर फेंसिंग कर गेट लगा दिया गया है। इस बात की जानकारी मिलते ही प्रकृति प्रेमी और तमाम संगठन से जुड़े हुए लोग वहां पहुंचे और फेंसिंग (Khalanga Forest Latest News) को लेकर लगे लोहे के एंगल उखाड़ दिए।

शासन-प्रशासन में मचा हड़कंप (Khalanga Forest)

मामला हाथ से निकलता देख शासन-प्रशासन में भी हड़ताल पर मच गया। खुद देहरादून डीएफओ और उनकी पूरी टीम मौके पर पहुंची। कब्जा की गई भूमिका निरीक्षण भी किया गया।

यह भी पढ़ें: Haridwar News: बंदूक लेहरानी पड़ी भरी! पुलिस करवाई के बाद निकली हेकड़ी

आखिर क्या है पूरा मामला?

अगर आप देहरादून में लंबे समय से रह रहे हैं। तो आप शहर में बढ़ती गर्मी और प्रदूषण को लेकर भली-भांति परिचित होंगे। शहर में लगातार खराब होती प्रकृति और कैट पेड़ों (Khalanga Forest Conservation) पर सरकार की तरफ से कुछ खास कदम नहीं उठाई जा रहे हैं। इस रवैया से परेशान होकर देहरादून शहर को बचाने का जिम्मा अब आम जनता ने अपने कंधों पर उठा लिया है। देहरादून में जब भी किसी जगह पेड़ कटने की खबर सामने आती है। बिना देरी किए पर्यावरण प्रेमी इकठ्ठा होकर इसका विरोध करते हैं।

Khalanga में हो रहा गड़बड़ घोटाला

देहरादून के रायपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत खलंगा के जंगल में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल किसी व्यक्ति ने हजारों पेड़ों को घेर कर करीब 40 बीघा जंगल पर तारबाड़ कर गेट लगा दिया है। एक महिला ने यह मामला वन विभाग तक पहुंचाया। खानापूर्ति करते हुए वन विभाग की टीम निरीक्षण करने आई और उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ दिया कि यह जमीन वन भूमि में नहीं है।

यह भी पढ़ें: Census 2027: दो चरणों में होगी जनगणना! एक क्लिक में पढ़ें सभी जानकारी

वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

महिला ने मॉर्निंग वॉक के दौरान उस क्षेत्र (Khalanga Forest Viral Video) में काम कर रहे लोगों से बातचीत की वीडियो बना ली थी। जब ववन विभाग से उस महिला को कोई सही जवाब नहीं मिला तो उसने रिकॉर्ड की गई वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दी। लोगों ने इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दी। इसके बाद अगले ही दिन तमाम सामाजिक संगठन, पर्यावरण प्रेमी और आम लोग उस जगह पर इकट्ठा हुए।

DFO अमित तंवर ने क्या कहा?

मामले को तूल पकड़ता देख वन विभाग (dehradun van vibhag) की टीम मौके पर पहुंची और कब्जा की गई भूमि का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने पाया कि कब्जा कर रहे शख्स के पास किसी भी तरह से पेड़ कटान की कोई अनुमति नहीं है। उसके बावजूद भी कई सारे पेड़ मौके पर कटे हुए हैं। देहरादून डीएफओ अमित तंवर ने वन अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *