खटीमा

Khatima Accident: बाइक कार में घुसकर दो टुकड़ों में बंटी! दो युवकों की मौत

Khatima Accident: खटीमा से एक दुखद खबर सामने आई है। खटीमा जिले में बुधवार को दो युवकों की मौत हुई है। इन हादसों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। इसके अलावा किच्छा क्षेत्र में दोस्ती के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का मामला भी सामने आया है।

ओवरटेक करते हुए हुआ हादसा (Khatima Accident)

खटीमा में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हुई है। जिसमें बुधवार की देर शाम खटीमा के चकरपुर-बनबसा मार्ग पर एक कार और बाइक के आमने-सामने से टक्कर हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक ओवरटेक कर रहा था। तभी सामने से आ रही कार से उसकी जोरदार टक्कर हुई। हादसा इतना खतरनाक था की बाइक कार में घुसकर दो टुकड़ों में बंट गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Haridwar DM: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सड़क दुर्घटनाओं को लेकर की बैठक

वाहन कब्जे में लिया

घटना की जानकारी मिलते ही चकरपुर पुलिस चौकी टीम मौके पर पहुंची। जहां 108 एंबुलेंस के माध्यम से दोनों घायलों को खटीमा के सरकारी अस्पताल भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान नावेद खान उम्र 29 और नमन उम्र 25 है। दोनों ही खटीमा के वार्ड नंबर 13 में रहते थे। दोनों की ही हाल में शादी हुई थी।

हादसे का वीडियो बना (Khatima Accident News)

चकरपुर चौकी इंचार्ज एसआई विकास कुमार ने जानकारी दी कि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम हो गया है। हादसे का वीडियो कार के डैशबोर्ड कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है। जिसमें साफ दिख रहा है की बाइक सवार युवक ने ओवरटेक किया जिसके कारण वह कार से टकरा गया।

किच्छा में दोस्त ने किया घोटाला

किच्छा क्षेत्र से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित जसवीर सिंह ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उसके दोस्त ने उसकी मुलाकात ध्रुव नामक व्यक्ति से कराई थी। ध्रुव ने पीड़ित को नई कर खरीद कर किसी कंपनी में लगवाने का लालच दिया और अच्छी कमाई का भरोसा दिलाया। उसके इस झांसे में आकर जसवीर सिंह पीड़ित ने अपने नाम पर फाइनेंस के जरिए इनोवा क्रिस्टा कार खरीदी और उसे ध्रुव को दे दिया।

यह भी पढ़ें: Khatima Cyber Fraud: नौकरी का लालच देकर अनोखे तरीके से ठगी का मामला

शुरुआत में उसने कुछ किस्ते जमा (Khatima News) की बाद में आरोपी ने भुगतान बंद कर दिया। जांच करने पर पता चला कि ध्रुव दुआ ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर उक्त कर को दिल्ली में कार डीलर को भेज दिया। जब धोखाधड़ी का खुलासा हुआ तो पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media