Khatima Crime: चाकूकांड के बाद खटीमा पुलिस ने किया बुलडोजर एक्शन
Khatima Crime: शुक्रवार देर रात खटीमा में दो समूह में हुए चाकू कांड के बाद मामला बढ़ गया। दरअसल, चाकूबाजी में एक युवक की मौत हुई थी। इसके बाद शनिवार को शहर में अशांति फैल गई थी। इसके बाद शाम के समय प्रशासन ने बुलडोजर एक्शन किया। उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, एडिशनल एसपी और सीईओ समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही। प्रशासन द्वारा रोडवेज बस स्टेशन में सड़क किनारे लोक निर्माण विभाग की भूमि में किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया।

अराजकतत्वों का जमावड़ा (Khatima Crime)
दरअसल, जहां प्रशासन द्वारा बुलडोजर एक्शन किया गया वहां हत्यारोपी युवक के पिता की चाय की दुकान भी थी। जिसमें भीड़ ने पहले ही आग लगा दी थी। आसपास मौजूद लोगों ने जब सवाल किया तो उप जिलाधिकारी ने सफाई दी कि अतिक्रमण स्थल पर लगातार अराजकतत्वों के इकठ्ठा होने की शिकायत आ रही थी। इसलिए अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया है।
यह भी पढ़ें: Kolkata News: शर्म करो ममता! फुटबॉल का उत्सव नहीं बल्कि राजनीतिक तमाशा

क्या है पूरा मामला?
शुक्रवार की देर शाम दो समूह (khatima tushar sharma murder) में झगड़े हुए। जिसमें चाकूबाजी में युवक की मौत हुई थी। शनिवार को हिंदूवादी संगठनों और आक्रोशित लोगों ने खटीमा नगर की दुकान बंद कर दी थी और रोडवेज बस अड्डे के पास हत्यारोपी के पिता की दुकान को भी आग के हवाले कर दिया था। इसके अलावा नगर में जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन भी किया था। जब दोपहर बाद स्थिति हाथ से निकलने लगी तो पुलिस प्रशासन ने लाठीचार्ज कर भीड़ को हटाकर शांति बरतने की सलाह दी थी।

यह भी पढ़ें: KV Jobs 2025: केंद्रीय विद्यालय में निकली 2,499 पदों पर बंपर भर्ती
धारा 163 लागू (Khatima Crime News)
प्रशासन द्वारा खटीमा में धारा 163 लगाकर अराजकता करने वालों को कड़ी चेतावनी जारी की गई है। शनिवार की देर शाम प्रशासन ने मामले में मुख्य घटनास्थल और जहां दो गुटों के बीच झगड़ा और चाकूबाजी हुई वहां सड़क किनारे लोक निर्माण विभाग की जमीन पर हुए अतिक्रमण को ध्वस्त किया था। जहां जेसीबी चली वहीं पर आरोपी के पिता की दुकान भी थी। जिसे सुबह गुस्से में लोगों ने आपके हवाले कर दिया था।

