Khatima News: टिन के डब्बों में पशु चर्बी से लदा हुआ कैंटर पकड़ा
Khatima News: खटीमा में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई है। दरअसल, शहर में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा के नजदीक टिन के डब्बों में पशु चर्बी से लदा हुआ एक कैंटर पकड़ लिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने चालक को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। उनका आरोप है कि कैंटर में प्रतिबंधित मवेशियों की चर्बी ले जाई जा रही थी।
आक्रोश में तोड़ा कैंटर (Khatima News)
आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा के पास कैंटर में जमकर तोड़फोड़ की। जैसे ही घटना की जानकारी मिली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार खटीमा में नगर पालिका द्वारा भी स्लॉटर हाउस संचालित हो रहा है। जहां पर पशु वध किया जाता है।
यह भी पढ़ें: Rishikesh: छिद्दरवाला में बाइक-स्कूटी को बस ने मारी टक्कर, मचा हाहाकार
खटीमा से सितारगंज की ओर जा रहा था कैंटर
बताया गया है कि खटीमा टोल प्लाजा के नजदीक कार्यकर्ताओं ने खटीमा से सितारगंज की तरफ जा रहे हैं कैंटर को रोका। साथ ही उसमें भरे हुए टिन के कनेक्टरों की जांच भी की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि इसमें प्रतिबंधित मवेशियों की चर्बी भरी हुई थी। फिलहाल चालक को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने कैंटर के आगे जमकर नारेबाजी की।
चर्बी तस्करी की सूचना कैसे मिली? (Khatima News Today)
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष क्षितिज अरोड़ा ने जानकारी दी और बताया की उन्हें इस्लामनगर गोटिया क्षेत्र से चर्बी तस्करी की सूचना प्राप्त हुई थी। उनके अनुसार, गोवंशीय पशुओं की चर्बी को जलाकर टिन के कनस्तर में भरकर दिल्ली नंबर के कैंटर से ले जाया जा रहा था।
यह भी पढ़ें: Haridwar News: संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत हरिद्वार में हुई कितनी प्रगति?
17 से 18 कुंतल चर्बी होने का दवा
उन्होंने दावा किया है कि पशुओं की चर्बी को गला कर टिन के कनस्तर में भरकर दिल्ली नंबर के कैंटर से ले जाया जा रहा था। साथ ही कैंटर में 17 से 18 कुंतल संदिग्ध चर्बी भरी हुई थी। फिलहाल पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने नगर पालिका के ईओ और पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाया।
पशु चिकित्सक ने लिए चर्बी के नमूने (Khatima Latest News)
पशु चिकित्सक ने टिन में मिले चर्बी के नमूने लिए। कोतवाल बिजेंद्र शाह ने बताया की चर्बी से संबंधित दस्तावेजों की जांच भी की जा रही है। इसके साथ ही पशु चिकित्सक द्वारा लिए गए नमूनों और नगर पालिका की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

