Khatima News: खटीमा में 9 अप्रैल को होगा CSD कैंटीन का लोकार्पण
Khatima News: खटीमावासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, खटीमा में निर्मित सीएसडी कैंटीन का लोकार्पण 9 अप्रैल को होगा। कार्यक्रम से पहले जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारियों और स्टेशन कमांडर बनबसा ने कैंटीन का निरीक्षण किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ड्रीम प्रोजेक्ट (Khatima News)
खटीमा में निर्मित सीएसडी कैंटीन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। कैंटीन के लोकार्पण की तैयारियां जोरों शोरों पर हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 7 करोड़ की लागत से 16 बीघा क्षेत्रफल में कैंटीन बनी है। इसके साथ-साथ वहां पर सैनिक जनमिलन केंद्र का भी निर्माण किया गया है।
यह भी पढ़ें: Rishikesh: शिक्षक लगे प्रशासनिक कार्यों में! बच्चे क्लास में बैठे खाली
सीएम धामी के आने की संभावना
पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष गंभीर सिंह धामी ने जानकारी दी है कि लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आने की भी संभावना है। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रविवार को ब्लॉक सभागार में पूर्व सैनिक संगठन की बैठक आयोजित होगी। जिसमें असम राइफल्स के पदाधिकारी और अन्य पूर्व सैनिक भी शामिल होंगे।
निरीक्षण के दौरान सभी रहे शामिल (Khatima News Today)
निरीक्षण के दौरान सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सीपी कोठारी, एसडीएम तुषार सैनी, स्टेशन कमांडर बनबसा के प्रशासनिक अधिकारी, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष गंभीर सिंह धामी, सूबेदार मेजर धन सिंह सामंत, सहायक अधिकारी एसएस बिष्ट और खटीमा सैनिक कल्याण प्रतिनिधि कुंदन भी मौजूद रहे।
सैनिक सम्मान समारोह
स्वर्गीय सूबेदार शेर सिंह धामी की छठी पुण्यतिथि पर सैनिक सम्मान समारोह आयोजित हो रहा है। जिसका आयोजन 9 अप्रैल को किया जाएगा। सीएसडी कैंटीन, खेतलसंडा वार्ड नंबर 18, खटीमा में कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे। इसके अलावा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, सैनिक कल्याण मंत्री उत्तराखंड गणेश जोशी, परिवहन एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री उत्तराखंड प्रदीप बत्रा और लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेन गुप्ता होंगे।
यह भी पढ़ें: Haridwar DM: धर्मनगरी में कब्जा गैंग का आतंक! डीएम ने दिए कड़े निर्देश
आर्मी कैंटीन सैनिक, ऑन पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा होती है। जहां दैनिक उपयोग का सामान बाजार की तुलना में कम दाम पर उपलब्ध होता है। क्योंकि इस पर टैक्स में छूट और सरकारी सब्सिडी का लाभ मिलता है। कैंटीन में मिलने वाले उत्पादों के गुणवत्ता भी सुनिश्चित होती है। जिस की है एक भरोसेमंद खरीदारी केंद्र बनता है। इसके अलावा एक ही स्थान पर ग्रोसरी से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सिक्के वस्तुएं मिलने से समय और लागत दोनों की बचत होती है। यह व्यवस्था सैन्य परिवारों को आर्थिक और सुविधाजनक सहायता प्रदान करती है।
