खटीमा

Khatima News: खटीमा निवासी देवेश आर्य ने UPSC में सफलता की प्राप्त

Khatima News: देश की सबसे मुश्किल परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा में उत्तराखंड के कई होनहार युवाओं ने सफलता हासिल की है। उधम सिंह नगर जिले के खटीमा निवासी देवेश आर्य ने परीक्षा में दूसरे प्रयास में सफलता प्राप्त की। देवेश ने 656वीं रैंक हासिल करके पूरे खटीमा का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि के बाद सभी लोग उनके परिवार को बधाई दे रहे हैं। देवेश की माता शिक्षिका है और पिता वन निगम में अधिकारी है।

दूसरे प्रयास में सफलता हुई हासिल (Khatima News)

देवेश आर्य को दूसरे प्रयास में सफलता हासिल हुई है। उन्होंने ऑल इंडिया 656वीं रैंक हासिल की है। इस उपलब्धि के बाद पूरे खटीमा समेत चंपावत जनपद में खुशी का माहौल है। देवेश आर्य की उम्र 23 वर्ष है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा खटीमा के सराफ पब्लिक स्कूल से की है। साल 2018 में हाई स्कूल में 86.8 प्रतिशत और 2020 में 12वीं कक्षा में 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से बीएससी बॉटनी की पढ़ाई पूरी की जिसमें उन्होंने 7.76 सीजीपीए हासिल की थी।

यह भी पढ़ें: Amit Shah Haridwar Live: निजी होटल में टोली बैठक करेंगे अमित शाह

सफलता के पीछे परिवार का योगदान

उनकी सफलता के पीछे उनके पूरे परिवार का अहम योगदान है। उनकी माता पिंकी आर्य अंग्रेजी विषय की शिक्षिका है और अटल आदर्श इंटर कॉलेज बड़कोट में नौकरी करती हैं। इसके अलावा उनके पिता महेश आर्य वन निगम के मुख्यालय में आराम पद पर कार्यरत है। देवेश की उपलब्धि के बाद पूरे खटीमा में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के लोगों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।

बेहतरीन रैंक हासिल कर पास की परीक्षा (Khatima Devesh Arya UPSC)

बीते दिन 6 मार्च को यूपीएससी 2025 रिजल्ट जारी हुआ था। जिसमें कई युवक युवतियों ने बेहतरीन रैंक हासिल की और अपने इलाके का मान बढ़ाया। किसी ने पहली बारी में तो किसी ने दूसरी और तीसरी बड़ी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। यह होना नहीं हुआ आगे जाकर अधिकारी बनकर देश में नए बदलाव लाएंगे।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: राज्य के इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान

लेकिन, वह युवा जो इस परीक्षा में पास नहीं हो पाए उन्हें हताश होने की जरूरत नहीं है। बल्कि, अगली बारी के लिए और ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है। अगर आपके आसपास किसी व्यक्ति ने परीक्षा दी थी और वह सफल नहीं हुई तो उनका हौसला बढ़ाएं। सबसे जरूरी बात यह है कि केवल एक परीक्षा का परिणाम आपकी पूरी जिंदगी तय नहीं कर सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media