Khatima News: पिंक टॉयलेट पर महीनों से लटका ताला! पैसा हुआ बर्बाद
Khatima News: खटीमा से एक शर्मनाक खबर सामने आई है। दरअसल, उधम सिंह नगर जिले के खटीमा शहर में महिलाओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने एक लोकल कंपनी के साथ मिलकर पिंक टॉयलेट बनवाए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिंक टॉयलेट को बनाने में करीब 7 लाख रुपए का खर्च आया था। अब इसे बने हुए 12 महीने हो चुके हैं। शौचालय का उद्घाटन भी हो गया था। लेकिन, आज भी पिंक टॉयलेट पर ताला लगा हुआ है।
पिंक टॉयलेट पर लटका ताला (Khatima News)
खटीमा शहर में पिंक टॉयलेट का निर्माण में कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी फंड का सही से इस्तेमाल न होना स्पष्ट तौर पर दिखाई दे रहा है। मार्च 2025 में लोकल फैक्ट्री पॉलिप्लेक्स कॉरपोरेशन ने स्थानीय प्रशासन के निर्देश पर कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी फंड का इस्तेमाल कर साढ़े सात लाख रुपए की लागत से खटीमा शहर में पिंक टॉयलेट बनवाया था।
यह भी पढ़ें: Dehradun Congress Rally: कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ निकाली विशाल रैली
उद्घाटन के बाद भी नहीं हुआ शुरू
हैरानी वाली बात है कि खटीमा (uttarakhand news) तहसील प्रशासन ने पिंक टॉयलेट के लिए खटीमा-सितारगंज रोड पर पुराने अस्पताल परिसर में जमीन भी दी थी। लेकिन, उद्घाटन के 11 महीने बाद भी यहां ताला लगा हुआ है। पिछले 12 महीना से प्रशासन और नगर निगम दोनों में से किसी ने भी शौचालय को खुलवाने की जहमत नहीं उठाई है। 3 मार्च, 2025 को खटीमा के तत्कालीन एसडीम रविंद्र सिंह बिष्ट ने पिंक टॉयलेट का उद्घाटन किया था। लेकिन, अब तक वह बंद ही पड़े हैं।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand Blast News: न्यायालय को RDX से उड़ाने की धमकी
खटीमा के तहसीलदार ने बताई वजह (Khatima News Today)
खटीमा के तहसीलदार वीरेंद्र सिंह सजवान ने शौचालय बंद होने का कारण बताया कि प्रशासन ने सीएसआर फंड से महिलाओं की सुविधा के लिए पिंक टॉयलेट बनवाने का काम किसी लोकल कंपनी पॉलिप्लेक्स कॉरपोरेशन को दिया था। इसके बाद प्रशासन ने उन्हें चलाने के लिए नगर निगम को सौंप दिया था। फिर भी वह अभी तक चालू नहीं हुए हैं। हालांकि एसडीएम द्वारा EO को पब्लिक सुविधाओं को ठीक से संचालन करने का निर्देश दिया है।

