Khatima News: सरकार की प्राथमिकता जन गण मन- सीएम धामी
Khatima News: हल्द्वानी में समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को शामिल हुए। उसके बाद वह लोहियाहेड पहुंचे। खटीमा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सीएम धामी ने लोहियाहेड हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और आम जनता से मुलाकात की।
CM Dhami ने सुनी आम जनता की समस्याएं (Khatima News)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड हेलीपैड पर आम जनता से मुलाकात कर उनकी परेशानियां सुनी और अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जनता की परेशानियों को हल करना सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए अधिकारी इस ओर तेजी से कार्य करें।
यह भी पढ़ें: Khatima Tharu Holi: खटीमा में जिंदा और मरी होली का आयोजन
खटीमा से हल्द्वानी के लिए निकले मुख्यमंत्री धामी
शनिवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (cm dhami in khatima) खटीमा से ही हल्द्वानी में आयोजित जनसभा में शामिल होने के लिए रवाना हुए। जहां जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या, नगर निगम खटीमा के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, काशीपुर मेयर दीपक बाली, उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, भवानी भंडारी, रनदीप पोखरिया, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति, एसपी डॉक्टर उत्तम सिंह नेगी समेत एसडीएम तुषार सैनी और तहसीलदार वीरेंद्र सजवाण समेत कई अधिकारियों जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कैबिनेट विस्तार पर बोले सीएम धामी (Khatima News Today)
हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट विस्तार पर भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में जिन नए चेहरों को शामिल किया गया है उनका अपना सामाजिक और राजनीतिक अनुभव है। उनके इस अनुभव का लाभ अब पूरे राज्य के लोगों को मिलेगा। जिससे राज्य का पूरा विकास होगा।
यह भी पढ़ें: Haldwani News: पेट्रोल कर्मियों के साथ मारपीट का मामला आया सामने
सरकार की प्राथमिकता जन-गण-मन
शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जन-गण-मन है। प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से उत्तराखंड तेज गति से आगे बढ़ने वाले राज्यों की श्रेणी में है। विकास योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए जन गण मन की भावना के अनुरूप सरकार पूरे ध्यान से काम कर रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उत्तराखंड दौरे को जब चुनाव से जोड़ा गया तो मुख्यमंत्री धामी ने जवाब दिया कि चुनाव अपने समय पर होंगे। अभी हम लोग राज्य की जनता के विकास और उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रैली के बाद इस ओर कार्य और ज्यादा तेजी से हो पाएंगे।

