KV Jobs 2025: केंद्रीय विद्यालय में निकली 2,499 पदों पर बंपर भर्ती
KV Jobs 2025: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने लगभग 9,921 पदों पर भर्ती के बाद एक और बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके तहत टीचिंग और नॉन टीचिंग रिक्त पदों को भरा जाएगा। नई भर्ती में भी 2,499 पद भरे जाएंगे।
केंद्रीय विद्यालय में निकली विभागीय भर्ती (KV Jobs 2025)
ध्यान देने वाली बात यह है कि यह भर्ती विभागीय भर्ती है। यानी कि केंद्र विद्यालय में पहले से टीचिंग या नॉन टीचिंग पदों पर कार्य करने वाले ही इसमें आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand: टाटा कंपनी दिलाएगी उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में नौकरी
इन पदों पर होगी भर्ती
इस वैकेंसी में प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, गत, टीजीटी, हेडमास्टर, अस्सिटेंट सेक्शन ऑफिसर, जूनियर सेक्रेटेरिएट अस्सिटेंट, फाइनेंस ऑफिसर, सेक्शन ऑफिसर, सीनियर सेक्रेटेरिएट अस्सिटेंट के पद भरे जाएंगे।
आवेदन करने की अंतिम तिथि (Kendra Vidyalaya Jobs 2025)
भर्ती के लिए 12 दिसंबर 2015 से kvsangathan.nic.in पर आवेदन शुरू हो चुके हैं। इन भर्तियों के लिए आखिरी तारीख 26 दिसंबर 2025 है और परीक्षा 15 फरवरी को आयोजित होगी।
कैसे होगा चयन?
प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, पीजीटी, टीजीटी, हेडमास्टर, अस्सिटेंट सेक्शन ऑफिसर, जूनियर सेक्रेटेरिएट अस्सिटेंट, सीनियर सेक्रेटेरिएट अस्सिटेंट के पदों पर लिमिटेड डिपार्मेंटल एग्जामिनेशन के जरिए चयन होगा। केवल फाइनेंस ऑफिसर और सेक्शन ऑफिसर के पदों पर चयन लिमिटेड डिपार्मेंटल कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन के तहत होगा।
यह भी पढ़ें: CM Dhami: क्या है उत्तराखंड महक क्रांति नीति 2026-36? जानिए सब
भर्ती के लिए नंबर (government job)
प्रमोशन पोस्ट होने के कारण पैनल में शामिल होने के लिए टायर वन इंटरव्यू पर्सनल इंटरेक्शन स्क्रीनिंग टेस्ट में न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स एंड रिजर्व कैटेगरी के लिए 40 फीसदी है और एससी एसटी और दिव्यांग कैंडिडेट के लिए 35 फीसदी है।
एग्जाम का पैटर्न
पत्र में 60 अंक के 60 ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे। इसके अलावा 40 अंक के 10 डिस्क्रिप्ट प्रश्न होंगे। पेपर करने का पूरा समय ढाई घंटे का होगा।
जरूरी तारीख
- ऑनलाइन लिंक एक्टिवेट 12 दिसंबर 2025 से हो गया है।
- भारती की नोटिफिकेशन 11 दिसंबर 2025 से जारी हो चुकी है।
- परीक्षा 15 फरवरी 2026 को आयोजित होगी।

