देशराजनीति

Maharashtra News: अजीत पवार के निधन को लेकर बेटे ने किया बड़ा खुलासा

Maharashtra News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का 28 जनवरी को बारामती प्लेन क्रैश हादसे में निधन हो गया था। पवार के निधन के बाद से इस मामले में जांच शुरू की गई। अब इस घटना के तीन हफ्ते बाद बेटे जय पवार और एनसीपी नेता ने इस हादसे के पीछे साजिश और प्रशासनिक चूक की आशंका जताई है। साथ ही जांच तेज करने की मांग की है।

अजीत पवार के बेटे ने उठाए सवाल (Maharashtra News)

जय पवार ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने पिता की मौत को लेकर पारदर्शिता की मांग की है। उन्होंने सवाल उठाए हैं कि विमान का ब्लैक बॉक्स इतनी आसानी से नष्ट नहीं हो सकता। क्या डाटा के साथ कोई छेड़छाड़ की गई है?

  • उन्होंने मांग की है कि जिस कंपनी का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ उसे पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाए और उसके पिछले रिकार्ड की जांच की जाए।
  • महाराष्ट्र की जनता जानना चाहती है कि राज्य के एक कद्दावर नेता के साथ यह हादसा कैसे हुआ और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

सीबीआई जांच की मांग रखी

अजीत पवार की पत्नी और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री सुमित्रा पवार और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की है। सभी ने मांग की है कि यह मामला एक बड़े संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के साथ हुआ है। इसलिए इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: विभिन्न न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ 258 शिकायत हुई प्राप्त

अजीत पवार की मौत (Maharashtra Politics)

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक रोहित पवार ने भी मांग की है कि जब तक इस दुर्घटना की जांच पूरी नहीं होती तब तक नागरिक उड्डयन मंत्री को उनके पद से हटाया जाए। रोहित पवार दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार के भतीजे है। उन्होंने अभी आरोप लगाया है कि जिस कंपनी का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है उसे बचाने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Iran Earthquake: ईरान के दक्षिणी हिस्से से एक खौफनाक खबर सामने आई

28 जनवरी को एनसीपी (maharashtra politics) नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में दुखद निधन हो गया था। हैरानी वाली बात है कि उनका प्लेन 35 मिनट तक हवा में उड़ता रहा और फिर क्रैश लैंडिंग की। यह पूरा हादसा 28 जनवरी को पूरे जिले के बारामती एयर स्ट्रिप के पास हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media