Mamta Banerjee: “बंगाल-बिहार पर कब्जा, और हम लॉलीपॉप खाएंगे?”
Mamta Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नेभारत के हिस्से पर दावा करने वाले बांग्लादेशी नेताओं पर पलटवार किया है। ममता बनर्जी ने कहा कि अगर बांग्लादेश के कदम भारत की ओर बढ़ते हैं तो क्या भारत इसका जवाब नहीं देगा। ममता बनर्जी ने यह तक कहा कि उनका राज्य भारत सरकार द्वारा लिए गए हर निर्णय का समर्थन करेगा। दरअसल ढाका में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के एक नेता ने विवादित टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी पर ममता बनर्जी ने मजाक के अंदाज में सवाल करते हुए बांग्लादेशी नेता की जमकर खिंचाई की है।

बांग्लादेशी नेता ने की विवादित टिप्पणी
प्राप्त जानकारी के अनुसार ढाका में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी केएक नेता ने भारत को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी में भारत के कुछ क्षेत्रों पर बांग्लादेश के कथित अधिकार का दावा किया गया था। इसी टिप्पणी का जवाब ममता बनर्जी ने आश्चर्य और संदेह व्यक्त करते हुए किया है।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand Crime: पिथौरागढ़ में चलती कार में महिला के साथ हुआ गैंगरेप
“बंगाल-बिहार पर कब्जा, और हम लॉलीपॉप खाएंगे”
ममता बनर्जी(Mamta Banerjee) ने मजाक के अंदाज में सवाल किया कि आप कहते है की बंगाल, बिहार, ओडिशा पर कब्जा कर लेंगे और हम लॉलीपॉप खाते रहेंगे। इसके बारे में सोचो भी मत भारत अखंड है और हम सब एक है। ममता बनर्जी द्वारा दी गई यह टिप्पणी फिजूल दावों के प्रति उनके विश्वास और उपवास को रेखांकित करती है।
सीएम ने मजाक में कहीं बड़ी बात
सीएम ममता बनर्जी ने बांग्लादेश द्वारा किए गए दागों का मजाक उड़ाते हुए दो बड़ी बातें बोली है। सीएम ममता बनर्जी ने बांग्लादेशी राजनेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब आप बंगाल बिहार उड़ीसा पर कब्जा करेंगे तो क्या हम लॉलीपॉप खाते रहेंगे। इसके अलावा सीएम ने भारत में एकता पर जोर देने की भी बात कही। उन्होंने कहा शांत रहे, स्वस्थ रहे और मन की शांति बनाए रखें।
संयम बनाए रखने की दी सलाह
सीएम ममता बनर्जी(Mamta Banerjee on Bangladesh) ने संयम बनाए रखने की सलाह देते हुए पश्चिम बंगाल के बारे में अहम बातें सामने रखी है। उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल देश का पहला राज्य है जहां जाति,पंथ या समुदाय से ऊपर उठकर लोगों ने बांग्लादेश की स्थिति के खिलाफ सामूहिक विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मीडिया से भी पड़ोसी देश की स्थिति पर टिप्पणी करते समय जिम्मेदारी से काम करने की अपील की है।
सीएम ममता ने कहा पश्चिम बंगाल कोई उत्तरप्रदेश नहीं है कि हम आपके प्रसारण पर प्रतिबंध लगा देंगे। लेकिन पश्चिम बंगाल और उसके लोगों के हित में जिम्मेदारी से कम करें। अगर यहां कोई समस्या पैदा होती है तो क्या इसका असर आप पर नहीं पड़ेगा? इसी तरह अगर बांग्लादेश में स्थिति खराब होती है तो इसका असर वहां हमारे सुधारो और दोस्तों पर पड़ेगा। इसलिए कृपया स्थिति पर टिप्पणी करते समय संयम बनाए रखें।