Manu Bhaker को लगा गहरा सदमा, राष्ट्रीय खिलाड़ी नानी और मां का निधन
Manu Bhaker: भारतीय शूटर मनु भाकर को दो दिन पूर्व मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित किया गया। लेकिन, उनकी यह खुशी ज्यादा दिनों तक नहीं रह पाई। मनु भाकर के नानी और मामा की आज सुबह सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। आज सुबह करीब 9:00 बजे चरखी दादरी में महेंद्रगढ़ (haryana news) बायपास रोड पर नानी और मामा का एक्सीडेंट हुआ। मनु के मामा और नानी (Manu Bhaker Mama and Nani death) स्कूटी से सफर कर रहे थे, तभी एक ब्रेजा गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना खतरनाक था कि दोनों ने मौके पर ही अपना दम तोड़ दिया।

मनु को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाल ही में किया सम्मानित
मनु भाकर (Manu Bhaker) को दो दिन पहले ही 17 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित किया था। लेकिन आज उन पर अचानक से दुखों का पहाड़ टूट गया। मनु भाकर ने एक दर्दनाक सड़क हादसे (road accidnet) में अपने मामा और नानी को एक साथ को दिया।
ब्रेजा गाड़ी का ड्राइवर फरार
पुलिस घटना की सूचना मिलते ही घटना स्तर पर पहुंची। लेकिन, आरोपी ब्रेजा गाड़ी का ड्राइवर घटना स्थल से फरार हो चुका था। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। टक्कर इतनी तेज थी की मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। फिलहाल मौके पर थाना शहर प्रभारी सहित पुलिस टीम में जांच में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें: Haridwar News: पुलिस ने निकाली फ्लैग मार्च, जानिए इसका महत्व?
मनु भाकर की नानी थी खिलाड़ी
पेरिस ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर के बड़े मामा युद्धवीर सिंह व नानी सावित्री देवी की आज सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हुई। मृतक मामा युद्धवीर उम्र 50 रोडवेज में चालक थे। नानी सावित्री देवी उम्र 50 भी खिलाड़ी थी। वह राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुकी थी। जानकारी के अनुसार युद्धवीर का घर महेंद्रगढ़ बाईपास पर है। वह स्कूटी पर ड्यूटी जा रहे थे। सावित्री देवी को उन्हें लोहारू चौक के समीप अपने छोटे भाई के घर छोड़ना था।
ब्रेजा ड्राइवर की लापरवाही के चलते हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार जब मनु के मामा महेंद्रगढ़ रोड पर कलियाणा मोड़ के पास पहुंचे तो सामने से एक कर गलत साइड में आ रही थी। तेज रफ्तार होने के कारण कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इसके बाद कर सड़क किनारे पलट गई जबकि स्कूटी सवार मां बेटा भी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सब पोस्टमार्टम के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में रखवाए गए हैं।