देशधार्मिक

Mata Vaishno Devi: फिर से स्थगित हुई श्री माता वैष्णो देवी यात्रा

Mata Vaishno Devi: माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अनुसार जम्मू कश्मीर में भारी बारिश होने के कारण अस्थाई रूप से स्थगित हुई माता वैष्णो देवी यात्रा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। बारिश के मौसम और क्षेत्र में कई जगह भूस्खलन होने के कारण माता वैष्णो देवी के पवित्र मंदिर की तीर्थ यात्रा 14 दिन के लिए स्थगित कर दी गई थी।

Mata Vaishno Devi

सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी (Mata Vaishno Devi)

Mata Vaishno Devi Yatra

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने सोशल मीडिया पर श्रद्धालुओं के लिए एक पोस्टर जारी किया है। पोस्ट में लिखा है- ” भवन और ट्रैक पर लगातार बारिश के कारण 14 सितंबर से शुरू होने वाली श्री माता वैष्णो देवी यात्रा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। सड़वालों से अनुरोध है कि वह आधिकारिक संचार माध्यमों के माध्यम से अपडेट रहे।”

यह भी पढ़ें: Rishikesh News: मलबे में फंसा यात्रियों से भरा बस का टायर! मची चीख पुकार

श्रद्धालुओं का आभार किया व्यक्त

Mata Vaishno Devi Landslide

श्राइन बोर्ड ने यात्रा के स्थाई निलंबन (Mata Vaishno Devi Yatra Update) के दौरान हुए उथल-पुथल में श्रद्धालुओं के धैर्य और समझदारी के लिए उनका धन्यवाद किया है। श्राइन बोर्ड द्वारा कहा गया है की यात्रा का फिर से शुरू होना हमारी सामूहिक आस्था और दृढ़ता की पुष्टि है। बोर्ड इस पवित्र तीर्थ यात्रा की पवित्रता सुरक्षा और गरिमा को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।”

लगातार हो रहे भूस्खलन (Mata Vaishno Devi Yatra)

Mata Vaishno Devi Yatra Update

मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते भूस्खलन के कारण ब्लॉक हो गए हैं। जिसकी वजह से यात्रियों के लिए असुरक्षा की स्थिति पैदा हो गई है। इसके अलावा जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भी भूस्खलन की चपेट में आ गया है। सड़कों के क्षतिग्रस्त होने के कारण कई जगह पर मार्ग बाधित है। जिसके कारण आवागमन तो दूर की बात है संपर्क तक जटिल हो गया है। माता वैष्णो देवी यात्रा पर निर्धारित व्यवसाईयों को निराशा महसूस हो रही है।

यह भी पढ़ें: Haridwar News: गोलीकांड से दहला हरिद्वार! लोकल पुलिस को नहीं दी थी सूचना

अगस्त महीने से यात्रा स्थगित

26 अगस्त को मंदिर के समीप भूस्खलन हुआ था। इसके बाद वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई थी। भूस्खलन में 34 लोग मारे गए और कई घायल हुए थे। यह आपदा दोपहर लगभग 3:00 बजे आई जब भारी बारिश के कारण कटरा से मंदिर तक 12 किलोमीटर की यात्रा के लगभग आधे रास्ते में भूस्खलन हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *