देशराजनीति

MNREGA Rename: पीएम मोदी को हमेशा खटकती रही मनरेगा योजना- विपक्ष

MNREGA Rename: केंद्र सरकार ने ग्रामीण रोजगार व्यवस्था को नए सांचे में डालने के लिए एक बड़ा कदम लिया है। लोकसभा में मंगलवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने VB- जी राम जी बिल, 2025 पेश किया है। इसके बाद पूरे सदन में जोरदार हंगामा मचा हुआ है।

मनरेगा का बदलेगा नाम (MNREGA Rename)

दरअसल यह बिल पास होने से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून की जगह नया नाम आएगा। जो- विकसित भारत, गारंटी का रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी कि जी राम जी होगा।

125 दिन मिलेगा रोजगार

प्रस्तावित किए गए प्रावधानों के अनुसार अब ग्रामीण परिवारों को सालाना 100 की जगह 125 दिन रोजगार देने का वादा किया गया है। इसके अलावा खर्च की जिम्मेदारी में भी बड़ा बदलाव किया गया है। नए बदलाव के बाद राज्यों को 10 से 40% तक खर्च वहन करना होगा। वर्तमान में इसका पूरा खर्चा केंद्रीय सरकार उठाती है।

यह भी पढ़ें: Dehradun Crime: नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत से मचा हड़कंप

नए बिल में नया प्रस्ताव (MNREGA Rename Issue)

नए प्रस्ताव में बताया गया है की बुवाई और कटाई के मौसम के करीब 7 दिनों में। इस योजना के तहत काम नहीं दिया जाएगा। जिससे कृषि कार्यों के दौरान मजदूरों की कमी ना आए। सरकार ने तर्क दिया है कि इससे खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संतुलित तरीके से मजबूती मिलेगी।

विपक्ष ने बोला हमला

मामले में विपक्ष ने तीखा हमला बोला है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (rahul gandhi) ने कहा कि यह कानून मनरेगा को केंद्र के नियंत्रण का औजार बना देगा। इसका बजट और नियम केंद्र ही तय करेगा। बाकी का बोझ राज्यों पर डाल दिया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी को महात्मा गांधी के विचारों और गरीबों के अधिकारों से बड़ी दिक्कत और नफरत है। मनरेगा, महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने का जीवन स्वरूप है। करोड़ों गांव वालों की जिंदगी का सहारा है। जो कोरोना काल के दौरान उनके लिए कवच की तरह भी काम आया।

हमेशा खटकती रही योजना (Ji Ram Ji Bill)

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर वार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को यह योजना हमेशा से खटकती रही। उन्होंने बीते 10 सालों से इसको कमजोर करने की कोशिश की है। और अब तो वह मनरेगा का नामोनिशान मिटाने पर आ गए हैं। यह बेहद गलत है की फसल के मौसम में रोजगार पर रोक लगने से गरीब मजदूरों को कई महीनो तक काम नहीं मिल पाएगा।

यह भी पढ़ें: Rishikesh Car Accident: ट्रक से टकराई कार! कटर से काटकर निकाले शव

प्रियंका गांधी ने बताया सनक

प्रियंका गांधी (priyanka gandhi) ने केंद्र सरकार पर योजनाओं के नाम बदलने को सनक बताया। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि नाम बदलने से जमीनी हकीकत नहीं बदलती। ऐसा होने से राज्यों के सामने आर्थिक संकट आ जाएगा। बिहार में भी इस बिल को लेकर सियासत गर्म आ गई है। जिसमें राजद प्रवक्ता चिरंजन गगन ने कहा है कि केंद्र सरकार का कोई भी नया विजन नहीं है। वह केवल पुराणी योजनाओं का नाम बदलकर उसे अपनी उपलब्धि बता रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media