Monsoon Health Tips: बारिश के मौसम में रखें इन बातों का ध्यान
Monsoon Health Tips: मानसून के मौसम में हेल्थ से जुड़ी कई समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। मानसून के मौसम में वातावरण में मौजूद नमी हमारे शरीर को कई संक्रमणों और बीमारियों के प्रति अधिक संवेदनशील बना देती है। बारिश का मौसम एक ओर ठंडक लेकर आता है तो वही नमी और बदलता तापमान शरीर की इम्यूनिटी को कमजोर भी कर देता है।
बारिश के मौसम में होने वाली समस्याएं (Monsoon Health Tips)
बारिश के मौसम में सर्दी-जुकाम, वायरल बुखार, पेट का इन्फेक्शन, फूड प्वाइजनिंग और त्वचा संबंधी रोगों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में मौसम के अनुसार अगर खानपान का ध्यान ना रखा जाए तो तबीयत और ज्यादा बिगड़ सकती है।
यह भी पढ़ें: Bone Cancer: हाथों-पैरों में होती है सूजन तो इग्नोर न करें- हो सकता है कैंसर
लाइफस्टाइल का भी रखें ध्यान
रिसर्च की माने तो बदलते मौसम के साथ खानपान से लेकर लाइफस्टाइल में भी बदलाव करना और ध्यान देना पड़ता है। इस दौरान इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
Monsoon के मौसम में कैसी Diet लें?
बारिश के मौसम के दौरान फल अपनी डाइट (monsoon diet tips) में जरूर शामिल करें। मॉनसून सीजन बीमारियां लेकर आता है तो साथ ही इस मौसम में ऐसे फल भी होते हैं जो विटामिन और खनिजों से भरपूर होते हैं। जिन्हें खाने से इम्यूनिटी बढ़ जाती है। मानसून के दौरान आप सेब, नाशपाती, अनार, लीची और केले जैसे फलों का सेवन करें।
यह भी पढ़ें: Rudrapur News: अवैध मस्जिद का हो रहा था निर्माण! पुलिस ने किया ध्वस्त
मसालेदार भोजन ना करें (health tips)
मसालेदार भोजन से पाचन संबंधी समस्याएं होती है। मानसून सीजन में ऐसा होना आम बात है। ह्यूमिडिटी शरीर की पाचन क्षमता को प्रभावित करती है और मसालेदार भोजन खाने से एसिडिटी और बेचैनी हो सकती है। इसलिए मानसून में अपने पेट को शांत रखने वाला हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन खाना ही बेहतर विकल्प है।
तला हुआ भजन को कहे टाटा
जब जोरदार बारिश होती है और ठंडी हवाएं चलती है तो हर भारतीय का मन चाय और पकोड़े खाने का करता है। लेकिन, यह आपकी पाचन शक्ति को प्रभावित कर सकते हैं। तले हुए भोजन में फैट की हाई मात्रा पाचन को धीमा कर देती है जिससे बेचैनी हो जाती है। इसलिए महीने में एक बार ही तला भोजन खाएं और हो सके तो पूरे मानसून के सीजन में इससे दूरी बनाए रखें।
यह भी पढ़ें: Diljit Dosanjh Controvesy: बॉर्डर-2 मेकर्स ने दिलजीत को कहा टाटा?
महिलाओं के लिए मानसून सर दर्द (hormones in women)
महिलाओं के लिए मानसून एक अलग सिर दर्द बनकर आता है। दरअसल मानसून के दौरान हार्मोनल इंबैलेंस होता है जिसकी वजह से महिलाओं में चिड़चिड़ापन आ जाता है। महिलाओं के लिए मखाना और गुड़ दोनों ही लाभकारी माने जाते हैं। मखाना हमारे (hormonal imbalance in women) शरीर को ठंडक देता है और गुड़ ब्लड फ्लो को कंट्रोल करता है। इनके सेवन से हारमोंस बैलेंस में रहता है।