MS Dhoni Birthday: पूरे रांची में धूमधाम से मना “Mahi Day”
MS Dhoni Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और झारखंड की धड़कन महेंद्र सिंह धोनी ने आज अपना 44वां जन्मदिन मनाया है। उन्होंने अपना बर्थडे अपने सिमलिया स्थित आवास में सादगी से मनाया। धोनी ने केक काटा और अपने दोस्तों को खिलाया। साथ ही उन्होंने अपने दोस्तों को चॉकलेट भी गिफ्ट की। धोनी के जन्मदिन पर उनके माता-पिता पान सिंह और देवकी देवी भी मौजूद रहे।
जन्मदिन पर स्टेडियम गए (MS Dhoni Birthday)

धोनी के जन्मदिन (ms dhoni birthday celebration pic) की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरफ फैल गई। उनके फैंस में कप्तान कूल के जन्मदिन सेलिब्रेशन को लेकर दीवानगी देखने को मिली। धोनी के पास उनके शुभचिंतकों और प्रशंसकों की ओर से बधाइयों की लाइन लग गई। फोन कॉल से लेकर सोशल मीडिया के जरिए देश और विदेश से लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजी। धोनी ने अपने जन्मदिन को बेहद सादगी से मनाया और केक काटने के बाद वह जेएससीए स्टेडियम गए। जहां उन्होंने स्टेडियम अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव सहित कई प्रशंसकों के साथ अपना जन्मदिन दोबारा मनाया।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand Rain: केदारनाथ मार्ग पर हुआ लैंडस्लाइड! बारिश का प्रकोप जारी
मुख्यमंत्री ने दी बधाई
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (jharkhand CM) ने भी महेंद्र सिंह धोनी को उनके जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- झारखंड के लाल कप्तान कूल माही को जन्मदिन की ढेरों बधाई शुभकामनाएं और जोहार। मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें यही कामना करता हूं।

यह भी पढ़ें: Rishabh Pant: मैदान में पंत ने कुछ ऐसा किया…कोई नहीं रोक पाया अपनी हंसी
पूरे रांची में धूमधाम से मना जन्मदिन (MS Dhoni Birthday Celebration)
कैप्टन कूल धोनी (captain cool) के जन्मदिन के मौके पर रांची के अलग-अलग हिस्सों में क्रिकेट प्रेमियों ने केक काटकर एक दूसरे को बधाई दी। बच्चों से लेकर युवाओं और वृद्ध फैंस ने भी सड़कों पर धोनी के पोस्टर लहराए और उत्सव का माहौल बना दिया। कुछ फैंस ने उनके घर के बाहर आकर केक कट किया और अपने अंदाज में माही डे बनाया। धोनी (MS Dhoni Birthday Pics 2025) के बर्थडे सेलिब्रेशन से पता चलता है कि वह केवल एक सफल खिलाड़ी नहीं बल्कि झारखंड की धड़कन है।