देहरादून

Mussoorie News: झड़ीपानी स्थित रेलवे भूमि पर कब्जा करने का मामला

Mussoorie News: मसूरी में उत्तर रेलवे द्वारा ओक ग्रोव स्कूल, झड़ीपानी क्षेत्र में रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण को लेकर नोटिस जारी हुआ है। इसके बाद यह मामला आगे बढ़ता जा रहा है। एक तरफ रेलवे प्रशासन द्वारा मसूरी झड़ीपानी स्थित रेलवे की भूमि पर अवैध कब्जे का दावा किया और जल्द भूमि खाली करने का अल्टीमेटम दिया है। वहीं दूसरी तरफ स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है।

रेलवे भूमि पर कब्जा करने का मामला (Mussoorie News)

रेलवे प्रशासन के अनुसार कुछ लोगों ने रेलवे भूमि पर कब्जा किया है। इस मामले में पहले भी नोटिस जारी किया गया था और भूमि खाली करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन, अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। इस बात को लेकर रेलवे ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि संबंधित पक्ष जल्द ही भूमि खाली कर दे। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ पब्लिक प्रिमेसिस एक्ट 1971 के अंतर्गत विधिक कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें: NCERT Supreme Court: आखिर क्या है NCERT बुक के चैप्टर का विवाद?

तय समय सीमा में हटाए अतिक्रमण

घटनास्थल पर मौजूद देहरादून रेलवे कार्यालय में कार्यरत व्यक्ति द्वारा बताया गया कहा है कि अगर तय समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाया तो कार्रवाई शुरू की जाएगी। बलपूर्वक तरीके से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होगी और इस दौरान आने वाला खर्च भी संबंधित व्यक्ति से ही वसूला जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने राजस्व विभाग और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर निरीक्षण और सीमांकन करने की तैयारी कर ली है। ऐसा करके भूमि की सही और वास्तविक स्थिति पता चल जाएगी।

बर्दाश्त नहीं होगा अतिक्रमण (Mussoorie News Today)

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि सार्वजनिक संपत्ति पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उत्तर रेलवे ने संकेत दिए कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Politics: गदरपुर में राजनीतिक भूचाल! महेंद्र भट्ट- अरविंद पांडे मिलन

स्थानीय लोगों ने किया विरोध

नोटिस मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन की कार्यवाही पर सवाल उठने शुरू कर दिए हैं। सभी का कहना है कि हमारे पास कई साल पुरानी वैध रजिस्ट्री मौजूद है। पूरे क्षेत्र का सीमांकन भी बहुत समय पहले किया जा चुका है। उनका कहना है कि रेलवे अधिकारी बिना पर्याप्त सबूत के नोटिस जारी कर रहे हैं और सभी को कष्ट पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि अगर बिना ठोस प्रमाण के कार्रवाई या प्रचार हुआ तो हम इस का खुलकर विरोध करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media