देहरादून

Mussoorie News: सौंदर्यीकरण के नाम पर लगी 7 करोड़ की इंटरलॉकिंग टाइल्स

Mussoorie News: पहाड़ों की रानी मसूरी इस समय अपनी सुंदरता के साथ-साथ अन्य वजह से भी सुर्खियों में बनी हुई है। मसूरी में मॉल रोड का सौंदर्यीकरण और पुनर्निर्माण चर्चा का विषय बन गया है। सरकार के द्वारा हाल ही में करीब 7 करोड़ रुपए की लागत से सौंदर्यीकरण में कोबल स्टोन को उखाड़ कर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई गई है। इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं।

क्या है पूरा मामला? (Mussoorie News)

दरअसल, मसूरी में सरकार द्वारा 7 करोड़ रुपए की लागत से कराए गए सौंदर्यीकरण कार्यों के बीच। लोक निर्माण विभाग ने पिक्चर पैलेस और ग्रीन चौक पर लगे हुए कोबल स्टोन को उखाड़ कर उनकी जगह इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई गई है। जिसको लेकर हल्ला मच गया है। स्थानीय लोग समेत जनप्रतिनिधि भी इस फैसले से नाराज है।

यह भी पढ़ें: Rudraprayag: डीएम सर प्लीज हमारे स्कूल की सड़क को ठीक कर दीजिए

अब तक सो रहे थे सब

मॉल रोड पर रोज हजारों की संख्या में पर्यटक और वाहन आते जाते हैं। ऐसे में इंटरलॉकिंग टाइल्स की क्षमता उन्हें झेलने की नहीं है। स्थानीय व्यापारियों ने कहा है की सर्दियों में बर्फबारी होगी और टाइल्स की वजह से फिसलने का खतरा रहेगा। यह समय निर्माण के लिए बेहद गलत है क्योंकि 24 दिसंबर से विंटर कार्निवल शुरू होने वाला है। ऐसे में मॉल रोड का मुख्य चौक ही खोद दिया गया है। ऐसे में खुदा हुआ चौक और उखड़ी हुई सड़क शहर की छवि खराब कर रही है।

नगर पालिका ने उठाए सवाल (Mussoorie News Today)

इस पूरे मामले पर नगर पालिका ने भी सवाल उठाए हैं। नगर पालिका के सभासद अमित भट्ट और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि गौरव गुप्ता ने बयान दिया है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा बिना किसी योजना के माल रोड पर लगातार एक्सपेरिमेंट किए जा रहे हैं। आखिर अधिकारी मसूरी के साथ क्या खेल खेल रहे हैं? इतना खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है? कभी कवाल स्टोन तो कभी इंटरलॉकिंग टाइल्स आखिर चल क्या रहा है।

यह भी पढ़ें: Haridwar News: मोर्चरी में रखे हुए शव को चूहों ने कुतरा! एक आंख भी गायब

पालिका द्वारा मांग की गई है कि लापरवाह अधिकारियों पर कार्यवाही हो और ठेकेदार से भरपाई कराई जाए। मुख्य चौक कंक्रीट का किया जाए और पर्यटन सीजन से पहले ही इसे ठीक किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media