Mussoorie News: पुलिस के कारण स्थानीय लोग परेशान, शिकायतें आई सामने
Mussoorie News: मसूरी में जहां शांत वातावरण रहता है वही हंगामा भी हो गया है। दरअसल, मसूरी में चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन लगाम के तहत हो रही सख्त कार्रवाई विवादों में आ गई है। स्थानीय व्यापारी, भाजपा मंडल और सामाजिक संगठनों ने इस कार्रवाई को स्थानीय लोगों के उत्पीड़न का नाम दिया है। इतना ही नहीं सभी ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है।
पुलिस पर लगे गंभीर आरोप (Mussoorie News)
मसूरी पुलिस पर व्यापार मंडल द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए हैं। कोतवाल देवेंद्र सिंह चौहान से मुलाकात कर पुलिसकर्मियों द्वारा की जा रही कथित अभद्रता, अवैध वसूली और मनमानी चालान कार्रवाई की शिकायत दर्ज कराई। भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष जगजीत कुकरेजा और राधा कृष्ण मंदिर समिति के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल के नेतृत्व में सभी मसूरी कोतवाली पहुंचे।
यह भी पढ़ें: UKSSSC परीक्षा हुई रद्द! बेरोजगार संघ और अभ्यर्थियों की मेहनत लाई रंग
हेलमेट न पहनने पर ₹3,500 का जुर्माना
प्रतिनिधि मंडल ने कोतवाल (dehradun news) को जानकारी दी की हाल ही में एक स्थानीय युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने उस पर ₹3500 का जुर्माना लगा दिया। इसके अलावा उसकी स्कूटी भी सीज कर ली। युवक गलत ड्राइविंग या कोई बड़े नियम का उल्लंघन नहीं कर रहा था। व्यापारियों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि इस तरह की कठोर कार्रवाई नियमों के खिलाफ है। साथ ही पर्यटन नगरी मसूरी की छवि भी खराब हो रही है।
स्थानीय लोगों को परेशान कर रही पुलिस (Mussoorie Latest News)
रजत अग्रवाल ने साफ तौर पर कहा कि मसूरी पहले ही हाल ही में आई आपदा से प्रभावित है। ऐसे में पुलिस का यह रवैया स्थानीय जनता और व्यापारियों को परेशान कर रहा है। अवैध वसूली करने पर पुलिसकर्मी पर कार्रवाई नहीं हुई तो कोतवाली के बाहर स्थानीय जनता के साथ व्यापार मंडल भी धरना देगा।
यह भी पढ़ें: UKSSSC Exam: पेपर लीक मामले में जल्द खुलासा करेगी धामी सरकार
कांस्टेबल और एसआई पर सीधे तौर पर आप
व्यापारियों ने एक कांस्टेबल और एसआई पर स्पष्ट तौर पर स्थानीय लोगों से पैसे वसूलने और डराने धमकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पहले भी इस मामले में शिकायत की गई है। लेकिन, अब तक पुलिस प्रशासन (mussoorie latest news) की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इस बार मसूरी कोतवाल देवेंद्र सिंह चौहान ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लिया और कहा कि अगर किसी पुलिसकर्मी द्वारा बेवजह किसी को परेशान किया गया या अवैध वसूली हो रही है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।