Nainital Latest News: महिला संगठनों ने आरोपी को मृत्युदंड देने की मांग की
Nainital Latest News: नैनीताल में 12 साल की बच्ची के साथ बुजुर्ग ठेकेदार ने दुष्कर्म किया। इस घटना के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। नैनीताल में चल रहा विरोध प्रदर्शन अब हल्द्वानी तक भी पहुंच गया है। पीड़िता को न्याय दिलाने (Nainital rape case news) के लिए महिला संगठन भी सड़कों पर उतर गए हैं। यह लोग आरोपी उस्मान को मृत्युदंड देने की मांग कर रहे हैं।
महिला संगठन ने किया प्रदर्शन
नैनीताल में नाबालिक बच्चों के साथ 72 वर्ष के बुजुर्ग उस्मान द्वारा दुष्कर्म की घटना को लेकर पूरे उत्तराखंड (Nainital Latest News) में आक्रोश है। हल्द्वानी में भी पिछले दो दिनों से धरना प्रदर्शन जारी है। आज महिला संगठन दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए एसडीएम कोर्ट पहुंच गए। वहां पर भी जमकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने सरकार और शासन से पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय दिलाने और आरोपी उस्मान को मृत्युदंड देने की मांग की है।
Tehri Crime News: खुद खाई में गिरी नाबालिग या किसी ने दिया धक्का?
महिलाओं ने सरकार को सौंपा ज्ञापन (Nainital Minor Rape Case)
महिला संगठनों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि 72 वर्षीय बुजुर्ग ने 12 वर्षीय बच्ची के साथ जिस तरह का अपराध किया है उससे आम लोगों में रोष है। उन्होंने मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने और आरोपी को मृत्युदंड की सजा देने की मांग की है।
Nainital Rape Case: मस्जिद के बहार मचा बवाल, सड़कों पर दिखा जनाक्रोश
पिछले तीन दिनों से सांप्रदायिक माहौल बिगड़ा
इस घटना के बाद नैनीताल (nainital situation now) में पिछले तीन दिनों से सांप्रदायिक माहौल भी बिगड़ा है। अगर हालात ऐसे ही बने रहे तो आगे जाकर माहौल और भी बिगड़ सकता है। इसलिए पुलिस को और जिला प्रशासन को तुरंत ही इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए।