नैनीताल

Nainital News: होमस्टे में चोरी करने गया युवक, दारू पीकर अंदर ही सो गया

Nainital News: नैनीताल से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल, नैनीताल के अयारपाटा क्षेत्र में चोरी के इरादे से घुसा एक युवक शराब पीकर होमस्टे के अंदर ही गहरी नींद में सो गया। जब सुबह हुई और मालिक ने उसे पकड़ तो मामला थाने की जगह नशा मुक्ति केंद्र पहुंचा। यह घटना पूरे शहर में चर्चा का कारण बनी हुई है।

क्या है पूरा मामला? (Nainital News)

दरअसल, अयारपाटा निवासी प्रदीप बोरा होमस्टे संचालित करते हैं। वह रात को अपने होमस्टे में ताला लगाकर बेफिक्र होकर घर चले गए। रात करीब 12:30 बजे एक युवक ने होमस्टे में चोरी के इरादे से घुसपैठ की। उसने पूरा कमरा देखा लेकिन उसे कुछ भी कीमती सामान चोरी करने लायक नहीं मिला। इसी दौरान उसे रसोई में एक शराब की बोतल मिली। उसका इरादा बदला और वह वहीं बैठकर शराब पीने लगा और पूरी बोतल गटक गया।

यह भी पढ़ें: Rudrapur News: महिला ने की ठगी! ट्रेडिंग के नाम पर 68 लाख रुपए का फ्रॉड

बेसूद हालत में मिला चोर

युवक रात भर अकेला रहा और नशा ज्यादा होने की वजह से होमस्टे के अंदर ही सो गया। सुबह जब होमस्टे मालिक और कर्मचारी आए तो दरवाजा खुला देखकर चौंक गए। उन्हें अंदर एक अनजान व्यक्ति नशे की हालत में सोता हुआ मिला। जब होमस्टे मालिक ने युवक को उठाने की कोशिश की तो उल्टा वह उसी पर चिल्लाने लगा।

नशे का आदी था युवक (Nainital News Today)

इस घटना की सूचना मिलने पर आसपास लोगों ने युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस मामले की तहरीर मल्लिताल कोतवाली में भी दी गई। इसके बाद युवक के परिजन भी थाने पहुंचे और उन्होंने बताया कि युवक नशे का आदी है और बेरोजगार है। इसके बाद पुलिस ने उस व्यक्ति के खिलाफ चालान किया। साथ ही उसे नशा मुक्ति केंद्र भेज दिया गया है। एसआई ही प्रवीण तेवतिया ने जानकारी दी कि युवक की स्थिति और पारिवारिक पृष्ठभूमि को देखते हुए उसे नशा मुक्ति केंद्र भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Chunav 2027: बीजेपी की चुनावी रणनीति हुई तैयार

चर्चा का विषय बनी घटना

यह घटना पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक चोरी के इरादे से आया था और ज्यादा शराब पीने के कारण बेसुध पड़ा रहा। लेकिन, उसके घर वालों ने उसे बचाने के लिए इसे इसकी लत का परिणाम बता दिया। हालांकि, सुधारात्मक कदम उठाते हुए व्यक्ति को नशा मुक्ति केंद्र भिजवा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media