नैनीताल

Nainital News: नतीजा टाई होने पर कैसे जारी होता है आखिरी परिणाम?

Nainital News: कोटाबाग ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में कांटे की टक्कर होने के बाद सभी को परिणाम का इंतजार था। जैसे-जैसे गिनती आगे बड़ी प्रत्याशियों के दिल की धड़कनें भी तेज हो गई। आखिर में दोनों ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों को 14-14 वोट मिलने से मुकाबला टाई हो गया। इसके बाद हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ और मुकाबले का निर्णय पर्ची सिस्टम से हुआ। जिसमें भाजपा प्रत्याशी मनीषा जंतवाल ने जीत हासिल की।

क्या है पूरा मामला? (Nainital News)

दरअसल, कोटबा ब्लॉक में 29 बीडीसी मेंबर निर्वाचित हुए थे। चुनाव से 2 दिन पहले छाड़ से निर्वाचित बीडीसी मेंबर कमल भट्ट के अपहरण होने की खबर फैल गई थी। कमल भट्ट के परिजनों ने अपहरण होने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। इसके बाद बृहस्पतिवार को सुबह 10:00 बजे से ब्लॉक प्रमुख के लिए मतदान शुरू हुआ। कल 28 सदस्यों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। दोपहर के बाद मतगणना शुरू हुई और मनीषा जंतवाल और निर्दलीय प्रत्याशी चित्रा बिष्ट को बराबर 14-14 वोट मिलें।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Panchayat Chunav: बीजेपी की धूम! कांग्रेस ने भी खाता खोला

टाई हुआ नतीजा

एक जैसे वोट मिलने के कारण नतीजा टाई हो गया। ताई मुकाबले के बीच पर्ची सिस्टम से मनीषा ने जीत हासिल की। इसके अलावा कनिष्ठ प्रमुख पद पर अपूर्व को 15 और प्रतिद्वंद्वी विनीता को 13 वोट मिले। ज्येष्ठ प्रमुख पद पर गीता तिवारी ने दो वोटो से राहुल को हरा दिया। गीता को 15 और प्रतिद्वंद्वी राहुल को 13 वोट मिले थे। नतीजा (Nainital News Today) आने के तुरंत बाद ही समर्थकों ने नारेबाजी के साथ आतिशबाजी करनी शुरू कर दी। सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रदोष वर्मा ने जानकारी दी कि मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख मनीष कालाढूंगी भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम जनता वालों की पत्नी है। इसके अलावा विधायक बंशीधर भगत भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत समेत भाजपा के तमाम नेताओं ने जुलूस में शामिल होकर जनता और सदस्यों का आभार जताया है।

यह भी पढ़ें: Haridwar Mansa Devi: मनसा देवी भगदड़ के बाद हुआ ये बड़ा बदलाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *