Nainital News: भीमताल के निजी कॉलेज में छात्रा ने की आत्महत्या
Nainital News: भीमताल के निजी कॉलेज में पढ़ने वाली लखनऊ निवासी बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा के शव का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी के साथ कराया गया। मृतक लड़की के पिता ने अपनी बेटी की मौत पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि उनकी बेटी के साथ रैगिंग हुई थी और कॉलेज प्रशासन ने उन्हें बेटी की मौत की सूचना देर से दी। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
क्या है पूरा मामला? (Nainital News)
दरअसल, बुधवार को एक छात्रा उम्र 18, का शव हॉस्टल में फंदे से लटका मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लखनऊ के थाना मड़ियांव अंतर्गत वेदनाथपुरम निवासी उसके पिता ने बताया कि कॉलेज के प्रथम वर्ष की छात्रा उनकी बेटी की रूम पार्टनर थी। उनकी बेटी ने उन्हें बताया था कि एक सीनियर ने कमरे में आकर उसकी रैगिंग की थी। बेटी ने विरोध भी किया और इसकी वीडियो भी बनाई थी। उसने रैगिंग का वीडियो भी भेजा था।
यह भी पढ़ें: Shivansh Joshi Death: इलाज के आभाव में सैनिक पिता के बेटे की मौत
आत्महत्या नहीं मर्डर का शक
मृतक छात्रा के पिता का कहना है कि मेरी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। वह रोज सुबह 9:15 बजे क्लास अटेंड करने जाती थी और दोपहर 1:00 बजे लंच के बाद 2:00 बजे तक कमरे में आ जाती थी। उन्होंने (bheemtal college girl suicide) बताया कि कॉलेज की ओर से उन्हें शाम 5:15 के बाद फोन करके जल्दी आने के लिए कहा गया। उन्हें बोला की वार्डन ने आपको बुलाया है और सही बात नहीं बताई गई। मृतक के पिता अपने रिश्तेदारों के साथ पहुंचे, उन्हें पूरी घटना के बारे में जानकारी मिली और पोस्टमार्टम के बाद वह अपनी बेटी का शब्द लेकर लखनऊ रवाना हो गए। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
वार्डन ने नहीं की मुलाकात (Nainital News Latest)
मृतक छात्रा के पिता ने सवाल किए हैं कि पुलिस के पहुंचने से पहले मेरी बेटी के शव को फंदे से क्यों उतारा गया। अगर यह घटना दो से तीन बजे के बीच की है तो शाम 5:15 बजे के बाद मुझे क्यों बताया गया। इसके अलावा संस्थान की वार्डन ने उनसे मुलाकात क्यों नहीं की। मैंने अपनी बेटी को रैगिंग की वीडियो की बात वार्डन को बताने के लिए कहा था। क्या वार्डन को वीडियो दिखाई गई।
यह भी पढ़ें: Nainital News: अवैध निर्माण पर चले जेसीबी और हथौड़े! हुई बड़ी कार्रवाई
एसपी ट्रैफिक ने दिया बयान
एसपी ट्रैफिक डॉक्टर जगदीश चंद्र ने बयान दिया है कि पिता ने जो भी सवाल उठाया है उन सभी बिंदुओं पर पुलिस गहनता से जांच करेगी। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है जिसके जरिए मौत का सही कारण सामने आएगा। अभी तक की जांच में प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है लेकिन पुलिस निष्पक्षता के साथ जांच को आगे बढ़ाएगी।

