Nainital News: साथियों की बहादुरी, ग्रामीणों की मदद से बची मजदूरों की जान
Nainital News: कोटाबाग के बागजाला में आज सिंचाई नहर को साफ करते हुए चार मजदूरों के ऊपर मलबा गिर गया। जिसमें से दो मजदूर घायल है। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। ग्राम गौतियां में कोटाबाग की अपरकोटा नहर बागजाला में मलबे को साफ करते वक्त चार मजदूरों के ऊपर रोड के किनारे से मलबा गिर गया था।
सभी मजदूर सुरक्षित (Nainital News)
गनीमत रही की चारों मजदूरों के मलबे में दबे होने के बावजूद भी किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। जब मलबा गिरा तो चारों मजदूर मलबे में दब गए थे। जिसमें से 2 मजदूर बालम सिंह निवासी नाथूजाला कोटाबाग और अरुण सिंह निवासी दौलतपुर बाजपुर ने झटके से अपने आप को मलबे से बाहर निकाल लिया था। लेकिन, दो मजदूर विशेष उम्र 18 और गौरव सिंह उम्र 18 बन्नाखेड़ा निवासी मलबे में दबे रह गए थे। जब दोनों ने बाहर निकालने की कोशिश की तो गौरव पूरा मलबे के अंदर दब गया और विशेष कंधे तक मलबे में दब गया था।
यह भी पढ़ें: Chamoli Cloudburst: घरों में घुसा मलबा! बादल फटने से मची भारी तबाही
हाथों से मिट्टी को हटाकर बचाई जान
बालम सिंह ने हाथों से मिट्टी को हटाकर गौरव की जान बचाई और मलबे में दबे मजदूरों की सूचना आसपास के लोगों को दी। इसके बाद गांव के लोग इकट्ठे होकर दोनों को मलबे से बाहर निकलने लगे। कई घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकल गया और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटाबाग लाया गया। दोनों मजबूत मजदूरों का प्राथमिक इलाज हुआ और मलबे में दबे होने के कारण फ्रैक्चर और नस दबने की आशंका पर दोनों मजदूरों को डॉक्टर ने ट्रॉमा सेंटर हल्द्वानी रेफर किया। सूचना मिलने तब दोनों मजदूर के परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए थे।
सिंचाई विभाग की ओर से आया बयान (Nainital Latest News)
जेई सिंचाई विभाग रामनगर प्रकाश नेगी ने बताया कि कोटाबाग में अपरकोटा नहर बागजाला में सिंचाई नहर का काम चल रहा था। मजदूरों के मलबे में दबने की सूचना पर मौके पर पहुंचा और पूरे विभाग के कर्मचारियों ने उनको निकालने में मदद की।
यह भी पढ़ें: Rishikesh News: चेतावनी के निशान पर बह रही गंगा
दोनों की स्थिति सामान्य
फिलहाल दोनों घायल मजदूरों की स्थिति सामान्य है लेकिन फ्रैक्चर और नस दबने की आशंका पर उन्हें हल्द्वानी रेफर किया गया।