टूरिज़्मनैनीताल

Nainital News: नैनीताल में बंगाली पर्यटकों की संख्या हुई कम!कारोबारी में निराशा

Nainital News: ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बंगाली पर्यटकों को नैनीताल अब कुछ खास पसंद नहीं रहा। बीते 5 सालों से नैनीताल पहुंचने वाले बंगाली पर्यटकों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। स्थानीय व्यापारियों द्वारा इसकी वजह सोशल मीडिया को बताया गया है। सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक जानकारी की वजह से पर्यटकों की संख्या कम हुई है। इस बार नवरात्र में बंगाली सीजन फ्लॉप होने से कारोबारी में निराशा देखने को मिल रही है।

ना के बराबर नैनीताल आए बंगाली पर्यटक (Nainital News)

आमतौर पर बंगाली सीजन सितंबर और अक्टूबर में होता है। जिसमें बंगाली पर्यटक भारी संख्या में नैनीताल आते हैं। लेकिन, इस बार ना की संख्या में लोग पहुंचे। बंगाली पर्यटकों की संख्या कम होने की वजह से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को निराशा हुई है।

यह भी पढ़ें: India and Taliban Relations: क्या भारत तालिबान के करीब जा रहा है?

उनके अनुसार पिछले कुछ वर्षों में नैनीताल के पर्यटन को लेकर लगातार गलत संदेश जा रहे हैं। जिसका असर पूरे पर्यटन व्यवसाय पर हो रहा है। कुछ साल पहले तक बंगाली सैलानियों के जत्थे घूमने आते थे। जिससे अधिकतर होटल नवरात्र पर बुक रहते थे।

कारोबारी ने दी जानकारी

कारोबारी ने जानकारी दी कि बीते कुछ सालों से बंगाली (nainital news today) सीजन में पर्यटक की संख्या में कमी हो रही हैं। लगातार सोशल मीडिया पर नैनीताल की छवि से जुड़े ब्राह्मण वीडियो भी प्रसारित हो रहे हैं। प्रशासन को ऐसा करना चाहिए कि वह सूचना विभाग के माध्यम से समय-समय पर सही जानकारी और अपडेट जारी करें जिससे लोगों के बीच भरोसा लौटे।

यह भी पढ़ें: Jammu Kashmir News: कुपवाड़ा में LOC के पास दो आतंकवादी हुए ढेर

होटल व रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष ने दी जानकारी (Nainital Latest News)

होटल में रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने कहा- पहलगाम हमले के बाद से मानसून सीजन में भूस्खलन की घटनाओं ने नैनीताल के पर्यटन को गहरा झटका दिया है। प्रशासन को लोगों तक सुरक्षित पर्यटन स्थलों की जानकारी पहुंचानी चाहिए। जिससे कि पर्यटक बिना डरे पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *