नैनीताल

Nainital News: नैनीताल में विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो एलपीजी सिलेंडर

Nainital News: इस समय उत्तराखंड समय पूरे देश में एलपीजी आपूर्ति में कठिनाइयां हो रही हैं। जिसको लेकर नैनीताल में शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के तहत विवाह समारोह के लिए अधिकतम दो व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर आवंटित किए जाएंगे। यह व्यवस्था नैनीताल में तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।

कैसे मिलेंगे दो सिलेंडर? (Nainital News)

जिलाधिकारी ने जानकारी दी है कि व्यावसायिक एलपीजी के लिए मानक संचालन प्रक्रिया निर्धारित की गई है। जिसमें सिलेंडर के आवंटन के लिए आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने और उनके प्रशिक्षण के बाद अस्थाई गैस कनेक्शन की संस्तुति की जाएगी। नैनीताल के अंतर्गत तहसील स्तर पर अधिकारियों को नामित भी किया गया है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand News: नेपाल जा रही बस अनियंत्रित होकर खेत में पलटी

नामित अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह आवेदक से दस्तावेज लें और उनकी जांच करें। जांच के उपरांत वह अस्थाई गैस कनेक्शन हेतु संस्तुति करते हुए संबंधित गैस एजेंसी को सिलेंडर उपलब्ध कराने के भी निर्देश देंगे। यह बड़ा कदम एलपीजी की सुचारू आपूर्ति और प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

नैनीताल में बंट रहे गैस सिलेंडर

नैनीताल में मंगलवार को विभिन्न इलाकों में व्यवस्थित तरीके से गैस सिलेंडर बांटे गए हैं। पर्वत गैस एजेंसी के अनुसार तलिताल दांत, पुलिस लाइन क्षेत्र में 45-45, अति क्षेत्र में भी 45, डीसीबी क्षेत्र में 35 और नारायण नगर में 25 सिलेंडर बांटे गए। एजेंसी मैनेजर अंकित पांडे ने बताया है कि उपभोक्ता को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए वितरण प्रक्रिया को भी व्यवस्थित किया गया है।

यह भी पढ़ें: Khatima News: कॉलेज की छत पर चढ़कर छात्रों ने क्यों किया प्रदर्शन?

सिलेंडर लेने के लिए उमड़े लोग (Nainital News Today)

खैरना-गरमपानी बाजार में बीते दिन गैस वहां पहुंचते ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई। सिलेंडर लेने के लिए लोगों में होड़ मची और बाजार क्षेत्र में जाम की स्थिति बन गई। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कई लोग सिलेंडर लेने के लिए गैस वहां पर चढ़ गए। हालांकि,खैरना पुलिस ने शांति से सिलेंडरों का वितरण कराया। वहीं कई लोगों को ओटीपी नहीं आने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। सिलेंडर खत्म होने की वजह से कई लोग खाली हाथ वापस लौटे। बेतालघाट गैस एजेंसी के प्रबंधक मोहन चंद्र कृपाल ने जानकारी दी की बाजार के लिए 216 गैस सिलेंडर भेजे गए थे। कुछ समय बाद फिर वहां भेज कर उपभोक्ताओं को गैस वितरित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media