टूरिज़्मनैनीताल

Nainital News: नैनीताल विंटर कार्निवाल कब होगा? जानिए पूरा शेड्यूल

Nainital News: दिल्ली और उसके आसपास के राज्यों के लोगों को नैनीताल घूमने बेहद पसंद है। इन जगहों की आधी भीड़ पहाड़ों की रानी मसूरी तो आधी नैनीताल जाती है। सर्दी के दिनों में लोग बर्फ का लुफ्त उठाने पहाड़ों की ओर आते हैं। नैनीताल घूमने वाले लोगों के लिए एक खास खबर यह है कि नैनीताल में 22 से 25 दिसंबर तक विंटर कार्निवल होगा।

कार्निवल को लेकर तैयारियां जारी (Nainital News)

नैनीताल विधायक सरिता आर्या की अध्यक्षता में कार्निवल से संबंधित बैठक हुई। जिसमें फैसला लिया गया की कार्निवल को भव्य रूप से मनाया जाएगा। इसके लिए रूपरेखा भी तैयार की गई है। बैठक में एसडीएम विवेक राय ने बताया की शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विंटर कार्निवाल का आयोजन होगा।

यह भी पढ़ें: Doiwala: बिना अनुमति उद्यान विभाग कार्यालय के पास कटे पेड़! छुट्टी पर अधिकारी

22 दिसंबर को होगी ट्रैकिंग

विंटर कार्निवल आयोजन (nainital winter carnival 2025 Dates) को लेकर जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 22 दिसंबर से नैनीताल विंटर कार्निवाल की शुरुआत होगी। 22 दिसंबर को नैनीताल बिड़ला चुंगी से लेकर कैंची धाम तक 20 किलोमीटर ट्रैकिंग होगी। जिसमें पर्यटक और पर्यटन से जुड़े लोग भाग लेंगे। इसी दिन वोट हाउस क्लब से सेलिंग रिगाटा भी शुरू होगा और बैंड की प्रस्तुति होगी।

23 दिसंबर को बोट रेस का आयोजन (Nainital Winter Carnival)

23 दिसंबर को नैनीझील में बोट रेस और शाम को दीपदान होगा। साथ ही बैंड धुन के साथ परदे और झांकी भी निकल जाएगी। देर शाम को मुख्य अतिथि विंटर कार्निवाल का उद्घाटन करेंगे। विंटर कार्निवाल की स्टार नाइट के दिन बॉलीवुड कलाकार परमिश वर्मा की प्रस्तुति होगी।

24 तारीख को फूड फेस्टिवल

24 दिसंबर को फूड फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। अन्य कार्यक्रम भी आयोजित होंगे जिसमें स्टार नाइट में पवनदीप और अन्य कलाकार प्रस्तुति देंगे।

यह भी पढ़ें: Haridwar Kumbh Mela: अर्ध कुंभ की तैयारी में आया नया बदलाव! जानिए

25 दिसंबर को होगी पेंटिंग प्रतियोगिता (Nainital Nainital News Winter Carnival)

25 दिसंबर यानी की आखिरी दिन पेंटिंग और डांस प्रतियोगिता होगी। इस दिन स्टार नाइट में प्रसिद्ध पांडव ग्रुप भी प्रस्तुति देगा। दिन के दौरान भी स्थानीय कलाकार प्रस्तुति देंगे और अन्य कार्यक्रम होंगे। सभी के प्रयासों से भव्य कार्यक्रम का आयोजन भी भव्य होगा। इस कार्यक्रम का प्रसारण एलईडी से होगा। जगह पर सेल्फी स्टैंड भी लगाए जाएंगे। मॉल रोड को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा। इसके शुभारंभ का आमंत्रण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पर्यटन मंत्री को भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media