Nainital News: भीमताल में देर रात को जंगल में मिला महिला का शव
Nainital News: नैनीताल के भीमताल से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां मानव और वन्य जीव संघर्ष में एक महिला को गुलदार ने अपना शिकार बना लिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। महिला दोपहर के समय अपने मवेशियों के लिए जंगल में घास लेने गई थी। जब वह देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने आसपास के इलाके में उसकी तलाश शुरू की। जब सफलता हाथ नहीं लगी तो उन्होंने स्थानीय प्रशासन और वन विभाग को घटना की सूचना दी।
देर रात जंगल में मिला महिला का शव (Nainital News)
सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद टीम ने सर्च अभियान चलाया। देर रात जंगल में महिला का शव मिला। शव की स्थिति को देखकर बताया जा सकता था कि उसे गुलदार ने अपना शिकार बनाया है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। पूरे क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ है।
यह भी पढ़ें: Agniveer Course: उत्तराखंड में अग्निवीरों के लिए शुरू हुआ डिप्लोमा कोर्स
वन विभाग पर लगाए आरोप
स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गांव में लंबे वक्त से गुलदार की दहशत बनी हुई थी। कई बार वन विभाग से पिंजरा लगाने और कसरत बढ़ाने की मांग की गई थी। लेकिन, विभाग ने उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया। उनका कहना है कि ओखलकांडा, धारी और भीमताल में दिसंबर महीने से गुलदार की आवाजाही बढ़ गई है। अब तक इन इलाकों में गुलदार ने चार महिलाओं को अपना निवाला बना लिया है।
6 गुलदारों को रेस्क्यू सेंटर भेजा (Nainital News Today)
वन विभाग ने 6 गुलदारों को पकड़कर रेस्क्यू सेंटर भेजा है। इसके बावजूद भी गांव में गुलदार की सक्रियता बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से ठोस कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन ने लोगों से इस घटना के बाद सतर्क रहने की अपील की है।
यह भी पढ़ें: Haridwar News: अचानक चली तबादला एक्सप्रेस! इंस्पेक्टर- दरोगाओं के ट्रांसफर
डीएफओ ने दी जानकारी
इस मामले में डीएफओ आकाश गंगवार ने जानकारी दी की जंगल से महिला का शव बरामद हुआ है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा और साथ ही गांव में पिंजरा लगाया जा रहा है। इसके अलावा महिला के डीएनए सैंपल भी लिए जा रहे हैं।
