नैनीताल

Nainital: स्कूल की बसों का किराया नहीं बढ़ेगा! परिवहन आयुक्त ने दी जानकारी

Nainital: अब छोटे शहरों में स्कूल की बसों का किराया नहीं बढ़ेगा। राज्य परिवहन प्राधिकरण की तरफ से स्कूल बसों के किराए संबंध में संशोधित आदेश जल्द ही जारी किया जाएगा। संभावना है कि अगले कुछ दिनों के भीतर ही यह आदेश जारी होगा।

अभिभावकों की जेब पर नहीं पड़ेगा असर (Nainital)

आशा है कि नए शैक्षणिक सत्र में अभिभावकों की जेब पर असर नहीं पड़े। राज्य परिवहन प्राधिकरण की 25 मार्च को देहरादून में बैठक हुई थी। जिसमें स्कूल बसों का न्यूनतम किराया ₹2200 तय किया गया था।

यह भी पढ़ें: Khatima News: टिन के डब्बों में पशु चर्बी से लदा हुआ कैंटर पकड़ा

जगह-जगह अभिभावकों का आक्रोश

आदेश बाहर आते ही राज्य के विभिन्न इलाकों के अभिभावकों ने आक्रोश व्यक्त किया था। बच्चों के परिजनों का कहना था कि इस आदेश के बाद वह परेशानी में आ गए हैं। छोटे शहरों के लोगों को बहुत परेशानी उठानी पड़ेगी। कैसे-कैसे करके मां-बाप अपने बच्चों को स्कूल में पढ़ा रहे हैं। उसके बावजूद बस का इतना महंगा किराया देना उनके लिए सर दर्द जैसा बन गया था।

परिवहन आयुक्त ने दी जानकारी (Nainital News)

बृजेश कुमार संत, परिवहन आयुक्त उत्तराखंड शासन ने जानकारी दी कि स्कूली बसों का किराया बढ़ाने के लिए अभी तक कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। जो भी छोटे शहर हैं वहां के स्कूली बसों के किराए में किसी भी तरह की वृद्धि नहीं की जाएगी। राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक में जो भी फैसले हुए हैं उसके आदेश। दो से तीन दिन में जारी होंगे। अभिभावकों को परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें: Rishikesh: छिद्दरवाला में बाइक-स्कूटी को बस ने मारी टक्कर, मचा हाहाकार

रामनगर में हुड़दंग की खबर

रामनगर में वर्तमान समय में बाहरी पर्यटकों की लापरवाही और गैर जिम्मेदार आना हरकतें लगातार सामने आ रही है। जिससे न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं बल्कि शहर की छवि भी खराब हो रही है। रामनगर कोसी बैराज के समीप कुछ पर्यटक अपनी जान जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट कर रहे थे। जिनके खिलाफ पुलिस ने कहा है कि जल्द से जल्द कार्रवाई होगी। कुछ पर्यटक कार में बैठे थे और अन्य युवक शीशे से बाहर निकल कर जोर-जोर से चिल्ला रहे थे और शोर शराबा कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media