धार्मिक

Naye Saal Ke Upay: भूल कर भी ना गवाएं मौका, 01 जनवरी को है खास तिथि

Naye Saal Ke Upay: नया साल 2025 आने में कुछ ही दिन बाकी है। अगर आप पूरा वर्ष निरोग और धनवान बने रहना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। साल 2025 की शुरुआत 01 जनवरी, बुधवार को शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से होगी। मान्यता अनुसार शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि बहुत शुभ तिथि होती है। वैदिक पंचांग के अनुसार शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि में यदि पूजा पाठ, व्रत, धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प और धार्मिक कार्य किए जाते हैं तो उसका संपूर्ण से ज्यादा फल प्राप्त होने की धार्मिक मान्यता मानी जाती है। 

आरोग्य व्रत से होगी  2025 की शुरुआत (Naye Saal Ke Upay)

साल 2025 में 01 जनवरी को आरोग्य व्रत (Arogya Vrat 2025) है। पहला दिन बुधवार का होगा। बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा जरूर करनी चाहिए।   हिंदू धर्म में सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा जाते हैं। उनकी पूजा करने से अटके हुए सभी कार्य सफल हो जाते हैं। इस वजह से 01 जनवरी के दिन आरोग्य व्रत विधि विधान से करने पर साल भर आप निरोग रहेंगे और आपको धन की भी कमी नहीं होगी। 

हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण होती है द्वितीया तिथि (vrat 2025)

हिंदू धर्म में द्वितीया तिथि काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। 01 जनवरी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान आदि करके गणेश भगवान के मंत्र पढ़ें। श्लोक आदि का पाठ करें। इन सब के बाद आरोग्य व्रत का संकल्प करने से साल 2025 में आपसे सभी रोग, कष्ट, दुख दूर हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Mahakumbh में इस मंदिर के जरूर करें दर्शन, वरना अधूरी मानी जाएगी यात्रा

यह व्रत अपने इष्ट देव को समर्पित होकर विधि विधान से जरूर करें। ऐसा करने से आपको व्रत का संपूर्ण फल प्राप्त होगा। साल 2025 की शुरुआत बहुत महत्वपूर्ण दिन और विशेष तिथि से हो रही है। ऐसा करने से सभी पर भगवान गणेश की कृपा बनी रहेगी। आरोग्य व्रत में आप शुद्ध जल, दूध, फलों आदि का सेवन कर सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *