शिक्षा

NCERT Supreme Court: आखिर क्या है NCERT बुक के चैप्टर का विवाद?

NCERT Supreme Court: एनसीईआरटी की आठवीं क्लास की एक बुक विवादित बन गई है। मामला इतना गंभीर है कि चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत ने भी इस पर सख्त रुख दिखाया है। उन्होंने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान स्पष्ट तौर पर कहा है कि हम बिना शर्त माफी स्वीकार नहीं करेंगे। कोर्ट द्वारा एनसीईआरटी की किताब के चैप्टर पर बैन लगा दिया गया है और साथ ही कहा कि जांच होगी की बुक कैसे छापी।

क्या है पूरा मामला? (NCERT Supreme Court)

दरअसल, एनसीईआरटी की आठवीं कक्षा की सोशल साइंस की बुक में भ्रष्ट ज्यूडिशरी सिस्टम और पेंडिंग केस के बारे में बताया गया है। आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान एसजी ने साफ कहा कि यह एक साजिश हो सकती है। हम बिना शर्त माफी अभी स्वीकार नहीं करेंगे। वरना भविष्य में ऐसा कोई और भी करेगा। हमें संस्थान की गरिमा को नुकसान नहीं पहुंचने दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Politics: गदरपुर में राजनीतिक भूचाल! महेंद्र भट्ट- अरविंद पांडे मिलन

फिजिकल कॉपी जप्त करने के आदेश

सुप्रीम कोर्ट (supreme court) द्वारा फिजिकल कॉपी को जप्त करने का आदेश दे दिया गया है। इसके अलावा किताब की कॉपी के प्रशासन और डिजिटल रूप से साझा करने पर भी रोक लगा दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा है कि किसी भी तरह से कॉपी साझा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले को लेकर अगली सुनवाई 11 मार्च को होगी।

यह भी पढ़ें: Rishikesh Accident: शादी से लौट युवकों की कार नहर में गिरी! दो की हुई मौत

न्यायपालिका को भ्रष्ट बताया (NCERT Supreme Court News)

सुनवाई के दौरान यह बात सामने आई की जो बुक बाजार में छप कर गई थी उन्हें वापस ले लिया गया है। जिस पर सीजेआई ने कहा है कि एक बड़ा कैलकुलेटेड मूव है। जिसमें भारतीय न्यायपालिका को भ्रष्ट बताया गया है। पूरा शिक्षक समाज इसको ट्रोल कर रहा है। अन्य जस्टिस का कहना है कि डिजिटल युग के दौरान एक किताब की हजारों प्रतियां बन गई होगी। अब यह कैसे किया गया इसको जानना है बहुत जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media