Panchayat Chunav: इस दिन होगा पंचायत अध्यक्ष-ब्लॉक प्रमुख का मतदान
Panchayat Chunav: राज्य में निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। साथ ही 12 जिलों में आचार संहिता भी लागू हो गई है। जारी सूचना के अनुसार 11 अगस्त को नामांकन होगा। नामांकन वापसी 12 अगस्त को होगा। 14 अगस्त को मतदान होगा और मतगणना मतदान समाप्ति के तुरंत बाद की जाएगी।
अंतिम आरक्षण हुआ जारी (Panchayat Chunav)
अंतिम अधिसूचना पर जारी आपत्तियों के निपटारे के बाद बुधवार को पंचायती राज विभाग ने 12 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पदों का अंतिम आरक्षण जारी कर दिया है। उसमें कोई बदलाव नहीं होगा। पंचायती राज विभाग में पहली बार पंचायत में ओबीसी आरक्षण के लिए गठित सदस्य समर्पित आयोग की सिफारिश लागू की। ग्राम पंचायत के प्रधान पद से लेकर जिला पंचायत तक आरक्षण निर्धारित किया गया है।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand Flood: उत्तराखंड में नदियों किनारे बसे शहरों और नगरों की लिस्ट
पंचायती राज सचिव ने दी जानकारी
पंचायती राज सचिव चंद्रेश कुमार ने जानकारी दी की 1 अगस्त को अंतिम अधिसूचना जारी करते हुए इस पर आपत्ति मांगी गई थी। 2 से 5 अगस्त के बीच राज्य भर से 42 आपत्ति आपत्तियां दर्ज हुई थी। मंगलवार को समिति ने सभी को हल कर दिया है। इसके बाद बुधवार को सचिव द्वारा अंतिम आरक्षण जारी किया गया। अब इसी के हिसाब से राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव कराएगी।
यह भी पढ़ें: SSC Protest Update: भ्रष्टाचार से भरी SSC भर्ती! शिक्षा मंत्री पर साधा निशाना
जिला पंचायत अध्यक्ष आरक्षण की स्थिति (uttarakhand panchayat chunav)
जिला | पद |
उत्तरकाशी | अनारक्षित |
टिहरी | महिला |
पौड़ी | महिला |
रुद्रप्रयाग | महिला |
चमोली | अनारक्षित |
देहरादून | महिला |
यूएस नगर | अन्य पिछड़ा वर्ग |
नैनीताल | अनारक्षित |
अल्मोड़ा | महिला |
चंपावत | अनारक्षित |
बागेश्वर | अनुसूचित जाति महिला |
पिथौरागढ़ | अनुसूचित जाति |
Nainital News: नैनीताल जिले में कोसी घाटी में दो अलग-अलग जगह पर सड़क हादसे हुए हैं। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पहला हादसा अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर हुआ है। जहां एक पिकअप वाहन अचानक ब्रेक फेल होने के बाद अनियंत्रित हो गया। चालक ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन को संभाला। लेकिन, फिर भी गाड़ी पहाड़ी से टकरा गई और हाईवे पर ही पलट गई।