Pink Moon 2025: Strawberry Moon और पंचांग में इसका महत्व
Pink Moon 2025: पृथ्वी से बाहर की हर बात इंसानों के लिए हमेशा से काफी दिलचस्प रही है। जब भी आसमान में कुछ अनोखा घटता है। तो यह नीचे रहने वालों के लिए रोमांचक होता है। ऐसा ही कुछ आज हो रहा है। आज आसमान में स्ट्रॉबेरी मून देखने को मिल रहा है। इस हॉट मून, हनीमून और रोज मून भी कहा जाता है।
स्ट्रॉबेरी मून का पंचांग से संबंध (Pink Moon 2025)
हर साल जून महीने में ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा पर स्ट्रॉबेरी मून दिखाई देता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आसमान में गुलाबी रंग का चांद दिखेगा। आज दिखने वाला स्ट्रॉबेरी मून माइक्रो मून भी होगा। यानी कि चांद अपनी सामान्य दूरी से थोड़ा ज्यादा दूर है। जिसके कारण चांद का आकार और छोटा दिख रहा है।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand Temples: देवलसारी मंदिर! जब ग्रामीण को मिले थे भगवान शिव!
क्या होता है स्ट्रॉबेरी मून?
स्ट्रॉबेरी मून नाम अमेरिका की पुरानी परंपराओं से जुड़ा हुआ है। उत्तरी अमेरिका की कुछ जनजातियों ने इस मून का नाम स्ट्रॉबेरी मून रखा है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस समय उत्तरी अमेरिका में स्ट्रॉबेरी (Pink Moon 2025) की फसल काटी जाती है। यहीं से इस मून का नाम भी पूरी दुनिया में स्ट्रॉबेरी मून हो गया। यह पूर्णिमा वसंत का आखिरी चंद्रमा होती है। साथ ही साल के सबसे छोटे समय तक दिखने वाले पूर्ण चंद्रमा में से एक भी है।
क्या अभी दिख रहा है स्ट्रॉबेरी मून?
भारतीय समय अनुसार स्ट्रॉबेरी मून (Strawberry Moon) आज 11 जून को दिख रहा है 7:00 बजे से यह दिखाना भारत में शुरू हो गया है
स्ट्रॉबेरी मून का हनीमून से कनेक्शन
स्ट्रॉबेरी मून का कनेक्शन शादी वाले हनीमून से भी है। वैज्ञानिकों के अनुसार हनीमून शब्द का प्रयोग सदियों से हो रहा है। इस पूर्णिमा के दिन कई देशों में शादियां भी होती है। इस वजह से इसे हनीमून के नाम से भी जाना जाता है।
यह भी पढ़ें: Mahabharat Rahasya: मेरठ से हुई थी कलयुग की शुरुआत! सब हैरान
ज्योतिष के अनुसार कैसा है स्ट्रॉबेरी मून?
आज चंद्रमा की चांदनी एकदम (Pink Moon time in India) खुली हुई है। ज्योतिषों के मुताबिक स्ट्रॉबेरी मून का प्रभाव सभी लोगों पर सकारात्मक रूप से हो रहा है। जिनका चंद्रमा मजबूत है उन्हें सबसे ज्यादा फायदा होगा।