उत्तराखंडक्राइम

Pithoragarh News: ग्राम प्रधान का शव जंगल में मिला! गांव में मचा हड़कंप

Pithoragarh News: उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में एक हैरान करने वाली घटना हुई है। दरअसल, स्कूल के पास ग्राम प्रधान का शव मिला है। आशंका जताई जा रही है की ग्राम प्रधान ने आत्महत्या की है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। हैरानी वाली बात है कि यह ग्राम प्रधान इस बार के पंचायत चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। 

ग्राम प्रधान का शव जंगल में मिला (Pithoragarh News)

सीमांत जिले पिथौरागढ़ की डीडीहाट तहसील क्षेत्र के ननकुड़ी गांव में निर्विरोध चुने गए ग्राम प्रधान का शव स्कूल के पास मिला है। इस घटना की वजह से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा करने के लिए पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: Haridwar Crime: होटल मालिक के लापता बेटे का शव गंगनहर में मिला

प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला

पुलिस को गांव के प्राथमिक स्कूल (uttarakhand news) के पास एक बांज के पेड़ में शव लटकने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने शव की पहचान संजय कुमार उम्र 40 वर्ष पुत्र फकीर राम के रूप में की है। मृतक के परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचायतनामा किया गया। सूचना मिली कि कुछ समय से संजय मानसिक तनाव में थे। इस बात से आशंका जताई जा रही है कि शायद तनाव के कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली होगी। 

पिछले महीने ही संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में संजय अपने गांव में निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने गए थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। 

यह भी पढ़ें: PM Modi in Uttarakhand: आज आपदा ग्रसित क्षेत्र का सर्वेक्षण करेंगे पीएम

थानाअध्यक्ष ने दी जानकारी (Pithoragarh Crime News)

थानाअध्यक्ष सुरेश कंबोज ने जानकारी देते हुए बताया कि-  “ग्राम प्रधान का शव मिला है। मौत के कारणों की जांच हो रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पहली नजर में मामला आत्महत्या (pithoragarh gram pradhan death news) का लग रहा है।” ग्रामीण लोग इस घटना के बाद हैरान है। अभी 2 सप्ताह पहले ही ग्राम प्रधान की शपथ लेने के बाद संजय कुमार ने यह कदम क्यों उठाया होगा यह सवाल सबके मन में आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *