धार्मिक

Plants Vastu Tips: धन को अपनी ओर आकर्षित करता है ये साधारण सा पौधा

Plants Vastu Tips: आजकल लोग वातावरण को स्वच्छ बनाने और अपने दिमाग को शांति देने के लिए पेड़-पौधे लगाने लग गए हैं। घर के साथ साथ लोग अपनी व्यावसायिक जगह जैसे ऑफिस में भी इनडोर प्लांट्स लगने लगे हैं। हैरानी वाली बात है कि कुछ पौधे ऐसे भी हैं जो केवल सजावट ही नहीं बल्कि किस्मत बदलने के लिए भी होते हैं। वास्तु शास्त्र में जेड प्लांट को मनी ट्री या लकी प्लांट जैसे नाम से जाना जाता है।

धन को अपनी और आकर्षित करता है पौधा (Plants Vastu Tips)

वास्तु शास्त्र के अनुसार यह पौधा धन को अपनी ओर आकर्षित करता है। लेकिन, इसको रखने के भी कुछ नियम होते हैं। जिनके बारे में जानकर आपको काफी लाभ हो सकता है। किसी भी पौधे का पूरा लाभ तभी मिलता है जब उसे सही दिशा में रखा जाए।

यह भी पढ़ें: Healthy Vitamins: इन विटामिन्स की ज्यादा मात्रा शरीर के लिए हानिकारक

जेड प्लांट रखने की दिशा

जेड प्लांट को रखने की सही दिशा पूर्व या दक्षिण पूर्व मानी गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि दक्षिण पूर्व दिशा के स्वामी शुक्र हैं जो धन और ऐश्वर्या के कारक है। इस दिशा में जेड प्लांट लगाने से घर में बरकत आती है। पैसों की तंगी भी धीरे-धीरे दूर होने लगती है।

मुख्य द्वार पर रखने के फायदे

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा लक्ष्मी का वास हो तो जेड प्लांट को अपने घर के मुख्य द्वार के पास रखें। लेकिन, इसे गेट के दाएं ओर रखना सबसे ज्यादा फायदेमंद होगा। ऐसा करने में घर में प्रवेश करने वाली ऊर्जा सकारात्मक हो जाती है।

ऑफिस और वर्क डेस्क

अगर आपको नौकरी में प्रमोशन नहीं मिल पा रहा है या बिजनेस में कुछ खास फायदा नहीं हो रहा है। तो अपनी वर्क डेस्क या ऑफिस टेबल पर एक छोटा सा जेड प्लांट जरूर रखें। इससे आपका स्ट्रेस कम होगा और आपके आसपास की नेगेटिविटी भी दूर होगी और फोकस बढ़ेगा। ऑफिस के दक्षिण पूर्व कोने में इसे रखना व्यापारिक सफलता की गारंटी माना जाता है।

यह भी पढ़ें: Oneplus 15: वनप्लस के इस फोन पर मिल रहा 42,000 तक का डिस्काउंट

इस जगह बिल्कुल भी ना रखें प्लांट

वास्तु के कुछ कड़े नियम भी होते हैं। जेड प्लांट को कभी भी बेडरूम या फिर बाथरूम में नहीं रखना चाहिए। बेडरूम में से रखने से नींद में अड़चन पैदा होती है। बाथरूम की गंदगी से इसके सकारात्मक प्रभाव खत्म हो जाते हैं। इसको घर के अंदर कोने में भी नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इसे थोड़ी धूप की जरूरत होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media