देशराजनीति

PM Modi in Kerala: विपक्ष केवल राजनीति के लिए काम कर रहा- पीएम मोदी

PM Modi in Kerala: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और लेफ्ट पर जबरदस्त हमला बोला है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि उनकी सरकार महिलाओं की सशक्तिकरण और देश के विकास के लिए काम कर रही है। लेकिन, विपक्ष केवल राजनीति के लिए काम कर रहा है।

महिलाओं को मिला सबसे ज्यादा फायदा (PM Modi in Kerala)

पीएम मोदी ने कहा कि उनकी पार्टी की नीतियों का सबसे ज्यादा फायदा महिलाओं को मिला है। जिसमें घर-घर शौचालय, जनधन खाते और घर महिलाओं के नाम पर देने जैसे कई कदम उठाए गए हैं। साथ ही मुद्रा लोन और लखपति दीदी जैसा अभियानों से भी बड़ी संख्या में महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भर बनने का मौका मिला है।

यह भी पढ़ें: CM Dhami Cabinet: धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए पांच कर्मठ मंत्री

विधानसभा में 33% आरक्षण

सरकार ने इसके अलावा लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण सुनिश्चित किया है। उन्होंने बताया है कि 16 से 18 अप्रैल तक संसद सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर आगे की चर्चा होगी। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से इस महत्वपूर्ण बिल का समर्थन करने की अपील की है। साथ ही यह भी कहा है कि यह महिलाओं के सशक्तिकरण और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए बहुत जरूरी है।

केरल में सबसे बड़ी चुनौती रोजगार (PM Modi in Kerala News)

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि केरल के सामने सबसे बड़ी चुनौती रोजगार की है। जिसकी वजह से युवा अन्य जगह जा रहे हैं। केरल को स्टार्टअप, उद्योग और सेवा क्षेत्र को बढ़ावा देने की बहुत जरूरत है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि भ्रष्टाचार और सांप्रदायिक राजनीति के कारण केरल का विकास आगे नहीं हो पा रहा है। राज्य तभी आगे बढ़ पाएगा जब इस तरह की बढ़ाएं दूर होगी।

यह भी पढ़ें: Rishikesh News: व्यायाम शिक्षकों ने क्यों शुरू की पदयात्रा? जानिए वजह

कांग्रेस पर किया हमला

पश्चिम देशों में चल रहे संघर्षों के बीच वहां रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा सबसे जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के कुछ नेता ऐसे बयान दे रहे हैं जिससे वहां रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा खतरे में हो सकती है। भारत के गल्फ देश के साथ अच्छे संबंध है। जिसकी वजह से वहां भारतीय सुरक्षित है। इसलिए सभी दलों को जिम्मेदारी के साथ ही बयान देने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media