PM Modi को अखिलेश यादव ने क्यों कहा- इस अंजुमन में आपको आना है बार-बार
PM Modi: राजधानी दिल्ली में सूफी संगीत समारोह जहान-ए-खुसरो के 25वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। इसका आयोजन सुंदर नर्सरी में किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कार्यक्रम में शामिल होने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने तंज कसा है।
अखिलेश यादव ने पीएम मोदी के लिए लिखी शायरी
अखिलेश यादव ने पीएम मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कार्यक्रम की एक क्लिप शेयर करते हुए लिखा, “इस अंजुमन में आपको आना है बार-बार, अब नफरत को दिल से निकाल दीजिए।”
Dehradun Madrasa: आखिर क्यों मायावती ने CM Dhami को दी नसीहत?
पीएम ने अपने संबोधन में कहीं बड़ी बात (PM Modi)
पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कार्यक्रम में अपनी संबोधन के दौरान बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा, “ आज जहान-ए-खुसरो में आकर मन खुश होना स्वाभाविक है। इस कार्यक्रम के आयोजन में एक अलग खुशबू है। यह खुशबू हिंदुस्तान की मिट्टी की है। वह हिंदुस्तानी जिसकी तुलना हजरत अमीर खुसरो ने जन्नत से की थी। हमारा हिंदुस्तान जन्नत का वह बगीचा है, जहां तहजीब का हरा रंग फला फूला है। सूफी परंपरा ने न केवल इंसान की रूहानी दूरियों को काम किया है, बल्कि दुनिया की बनाई दूरियों को भी काम किया है। रूमी ने कहा था कि शब्दों को ऊंचाई दे आवाज को नहीं, क्योंकि फुल बारिश में पैदा होते हैं, तूफान में नहीं।”
Haridwar Crime: नींद पूरी न होने की वजह से मां ने जुड़वा बच्चियों को मारा
प्रधानमंत्री मोदी ने दी रमजान की मुबारकबाद (Akhilesh Yadav)
प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi News ) ने इस मौके पर देशवासियों को रमजान की मुबारकबाद भी दी। उन्होंने कहा, “ किसी भी देश की सभ्यता, उसकी तहजीब को स्वर उसके गीत संगीत से मिलते हैं और उसके अभिव्यक्ति कल से होती है। भारत में सूफी परंपरा ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। सूफी संतों ने अपने आप को मस्जिद और खान कहाँ तक सीमित नहीं रखा है। उन्होंने पवित्र कुरान के हाफ पड़े तो वेदों के शब्द भी सुने, उन्होंने जान की सदा में भक्ति के गीतों की मिठास को जोड़ा।”