Pranav Singh Champion: वीडियो वायरल होने के बाद चैंपियन ने दिया बयान
Pranav Singh Champion: पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद उन्होंने आधिकारिक बयान दिया है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनकी छवि को धूमिल करने के इरादे से कुछ लोग काट छांट कर अपनी तरफ से मिर्च मसाला लगाकर वीडियो प्रसारित कर रहे हैं। इस मामले में वह कानूनी कार्रवाई भी अवश्य करेंगे।
शादी समारोह में शामिल हुए थे चैंपियन (Pranav Singh Champion)
पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने बयान में कहा कि वह अपने पत्रकार मित्र के घर शादी समारोह में गए थे। जहां पर डांस का कार्यक्रम चल रहा था। वह अपनी सीट पर बैठे हुए थे। इस दौरान महिला ने आग्रह किया कि वह डांस करना चाहती है। जिस पर महिला ने नृत्य किया और वह अपनी सीट पर बैठे रहे।
यह भी पढ़ें: Rishikesh News: पीपल का वृक्ष बचाने के लिए पेड़ से लिपटे अधिवक्ता
छवि धूमिल करने की कोशिश
चैंपियन (kunwar pranav singh champion) ने बताया कि उन्होंने इनाम के तौर पर महिला कलाकार को कुछ पैसे दिए लेकिन कुछ लोगों ने इस वीडियो में गलत तरीके से प्रसारित कर दिया है। उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश भी की गई है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा कानून और मर्यादा के दायरे में रहते हैं और सार्वजनिक जीवन का पालन करते आए हैं।
कानूनी कार्रवाई करने की बात (Pranav Singh Champion News)
कुंवर प्रणव सिंह ने साफ तौर पर कहा है कि जो भी व्यक्ति और संगठन वीडियो को गलत तथ्यों के साथ प्रसारित कर रहा है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने संबंधित लोगों को तत्काल रूप से वीडियो हटाने की सलाह दी है। अन्यथा मानहानि और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Jaspur News: पशुओं को चारा डालने गए किशोर को बाघ ने अपना निवाला बना लिया
100 वर्ष पुराने पीपल वृक्ष को काटने की बात
ऋषिकेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, रानीपोखरी में स्वर्गीय राजेंद्र शाह इंटर कॉलेज के सामने हाईवे किनारे चौड़ीकरण का कार्य हो रहा है। जिसको लेकर करीब 100 वर्ष पुराने पीपल वृक्ष को काटने की बात की गई। इसको बचाने के लिए विभागीय टीम ने मिलकर निरीक्षण किया। जिसमें मौके पर ग्राम प्रधान और अन्य लोग भी मौजूद रहे।

